Advertisement

Maidaan Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस के 'मैदान' में 'अजय देवगन' की फुटबॉल की रफ्तार हुई धीमी, दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

अजय देवगन(Ajay Devgan) की मोस्ट अवेटेड स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी मैदान(Maidaan) बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं कर रही है. फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन में खासा गिरावट देखने को मिली है.

Latest News
Maidaan Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस के 'मैदान' में 'अजय देवगन' की फुटबॉल की रफ्तार हुई धीमी, दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

Maidaan

Add DNA as a Preferred Source

अजय देवगन(Ajay Devgan) की मोस्ट अवेटेड स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी मैदान(Maidaan) ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. मैदान लोगों को खासा पसंद आ रही है. हालांकि उसके बाद भी मैदान की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी धीमी रही हैं. वहीं, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करने के लिए स्ट्रगल कर रही है. मैदान के दूसरे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं, तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने कितनी कमाई की है. 

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक मैदान ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कुल 7 करोड़ का कलेक्शन किया था. हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. दर्शकों और क्रिटिक्स के पॉजिटिव रिस्पॉन्स के बाद भी मैदान ने शुक्रवार को महज 2.75 करोड़ का कारोबार किया है. फिल्म का क्लैश अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटे मियां से हुआ था, जो कि कलेक्शन के मामले में मैदान से काफी आगे चल रही है. जबकि बड़े मियां छोटे मियां को नेगेटिव और पॉजिटिव दोनों ही रिस्पॉन्स मिले हैं.

ये भी पढ़ें- 'अजय देवगन से प्रियामणि तक', Maidaan के लिए इन स्टार्स ने वसूली इतनी रकम

बड़े मियां छोटे मियां के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में दूसरे दिन भारी गिरावट दर्ज की गई है. फिल्म ने दूसरे दिन शुक्रवार को 7 करोड़ का कलेक्शन किया था. जो कि उनके ओपनिंग डे कलेक्शन से 50 प्रतिशत कम है. फिल्म का कुल कलेक्शन 22.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं मैदान ने 10 अप्रैल को पेड प्रीव्यू के बाद कुल 9.85 करोड़ का कारोबार किया है. 

ये भी पढ़ें- Ajay Devgn की Maidaan की रिलीज पर यहां लगी रोक, जानें क्या है भारी मुसीबत की जड़

मैदान में नजर आए ये कलाकार

अमित शर्मा के निर्देशन में बनी मैदान एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जो कि फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित है. यह फिल्म आकाश चावला, अरुणव जॉय सेनगुप्ता, बोनी कपूर और जी स्टूडियो के द्वारा तैयार की गई है. फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह से फुटबॉल कोच अब्दुल रहीम ने भारत में एक खेल क्रांति ला दी थी. फिल्म में अजय देवगन के अलावा गजराज राव और प्रियामणि अहम भूमिका में नजर आई हैं. 

मैदान को लेकर निर्देशक ने कही थी ये बात

वहीं, जब मैदान का ट्रेलर जारी किया गया था, तो लोग लगातार इसकी तुलना शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया से कर रहे थे. हालांकि इस बात का जवाब देते हुए निर्देशक ने कहा था कि, ''जैसे ही कोई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म आती है, लोग कोच और खिलाड़ियों की कहानी के कारण इन फिल्मों की तुलना करते हैं. फिल्म देखने से पहले ही लोग मान लेते हैं कि ये वैसी ही फिल्म है. इन फिल्मों में कोई समानता नहीं है, सिवाय इसके कि शायद मैदान पर एक गेंद के पीछे 22 खिलाड़ी दौड़ रहे हों. कहानी अलग है, संघर्ष अलग है. ये भी कोई स्पोर्ट्स बायोपिक नहीं है, ये अब्दुल रहीम की जर्नी है. मैदान उनकी इमोशनल जर्नी के बारे में है. फुटबॉल तो सिर्फ एक जरिया है''.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement