Advertisement

‘मैं तब साइलेंट’, Dostana 2 से बाहर होने पर 3 साल बाद Kartik Aaryan ने तोड़ी चुप्पी

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने तीन साल बाद करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म दोस्ताना 2 (Dostana 2) से निकाले जाने को लेकर रिएक्ट किया है.

Latest News
‘मैं तब साइलेंट’, Dostana 2 से बाहर होने पर 3 साल बाद Kartik Aaryan ने तोड़ी चुप्पी

Kartik Aaryan, Karan Johar

Add DNA as a Preferred Source

साल 2021 में जब करण जौहर (Karan Johar) के धर्मा प्रोडक्शन (Dharma Production) ने कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को दोस्ताना 2 (Dostana 2) से बाहर करने की घोषणा की थी. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ जाह्नवी और लक्ष्य लालवानी नजर आने वाले थे. इस फिल्म से कार्तिक आर्यन के हटाए जाने से सभी लोग काफी परेशान थे. लोग इस खबर के बाद करण जौहर और कार्तिक आर्यन के बीच अनबन की अटकलें लगा रहे थे. वहीं, अब कार्तिक आर्यन ने दोस्ताना 2 से निकाले जाने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

16 अप्रैल 2021 को एक ऑफिशियल बयान में धर्मा प्रोडक्शन ने घोषणा की थी, कि प्रोफेशनल परिस्थितियों के कारण, जिस पर हमने सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखने का फैसला किया है, हम कॉलिन डी कुन्हा द्वारा निर्देशित दोस्ताना 2 की दोबारा कास्टिंग करेंगे. प्लीज ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करें.


यह भी पढ़ें- Kartik Aaryan को लगा गहरा सदमा, मुंबई होर्डिंग हादसे में हुई करीबियों की मौत, गम में डूबा एक्टर


दोस्ताना 2 पर बोले कार्तिक

वहीं, तीन साल बाद कार्तिक आर्यन ने लल्लनटॉप के साथ इंटरव्यू में दोस्ताना 2 को लेकर बात की है. एक्टर ने कहा कि- देखिए वो बहुत पुरानी बात हो गई है. कई बार बहुत गलतफहमी हो जाती है और कई बार बातों को बढ़ा चढ़ा कर दिखाया जाता है. खासकर जब कुछ लिखा जाता है और वह बिल्कुल अलग लगता है.

यह भी पढ़ें- कार्तिक ही नहीं ट्रांसफॉर्मेशन के लिए ये 4 स्टार्स छोड़ चुके हैं शुगर, एक ने 25 साल से नहीं चखा स्वाद

विवाद को लेकर कार्तिक ने कही ये बात

उन्होंने आगे कहा कि, '' मैं तब भी साइलेंट था और अब भी साइलेंट हूं उन बातों पे. मैं बस 100 प्रतिशत काम करता हूं, लेकिन जब भी ऐसी कोई खबर आती है या कोई विवाद आ जाता है, तो मैं अपने शेल में रहता हूं, मैं शांत रहता हूं. मैं उन चीजों में ज्यादा गुस्सा नहीं करता हूं और ना कुछ साबित करने से मुझे कुछ मिलता है.

कार्तिक को लेकर करण ने कही थी ये बात

इससे पहले इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2023 में बोलते हुए करण ने कार्तिक की सराहना की थी और कहा था कि कार्तिक की फिल्में देश के साथ गहराई से जुड़ी हुई हैं और हमेशा सिनेमाघरों में इतना एक्साइटमेंट वापस लाती हैं. उनका योगदान सिनेमा में लगातार जारी रहे. वेलडन कार्तिक.

इस दिन रिलीज होगी चंदू चैंपियन

काम को लेकर बात करें तो कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म चंदू चैंपियन के प्रमोशन में व्यस्त है. यह फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement