Advertisement

Divorce के ऐलान के बाद Esha Deol ने शेयर की पहली तस्वीर, बोलीं 'कितना भी अंधेरा हो'

Esha Deol ने Bharat Takhtani के साथ Divorce के ऐलान के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Latest News
Divorce के ऐलान के बाद Esha Deol ने शेयर की पहली तस्वीर, बोलीं 'कितना भी अंधेरा हो'

Esha Deol first post after divorce

Add DNA as a Preferred Source

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल (Esha Deol) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. उन्होंने मीडिया को दिए स्टेटमेंट में पति भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) के साथ आपसी सहमति के साथ तलाक लेने का फैसला कर लिया है. उन्होंने अपने स्टेटमेंट कहा था ये फैसला बच्चों क ध्यान में रखते हुए लिया गया है. तलाक की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तलाक के कारणों को लेकर तरह-तरह की बातें चल रही हैं. इन सबके बीच हाल ही में ईशा ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है और इसके कैप्शन में उन्होंने अपने जज्बात बयां किए हैं.

ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. जो ईशा की कार में ली गई एक सेल्फी है. इस सनकिस्ड तस्वीर में ईशा के चेहरे पर परेशानी साफ नजर आ रही है. फोटो को शेयर करते हुए ईशा ने कैप्शन में एक इमोशनल मैसेज दिया है. उन्होंने लिखा- 'चाहे कितना भी अंधेरा हो जाए, सूरज जरूर उगेगा'. इस कैप्शन को देखकर कई लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि ईशा ने अपनी हालात बयां किए हैं. इस तस्वीर में ईशा कैप लगाए, आखों में सन ग्लासेस लगाए फोटो क्लिक करती दिखाई दे रही हैं. यहां देखें वायरल हो रहा ईशा देओल का ये पोस्ट-

ये भी पढ़ें- बेटी Esha Deol के तलाक से बेहद दुखी थे Dharmendra, सदमे से टूटा गया था दिल

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ESHA DEOL (@imeshadeol)

बता दें कि एशा और भरत ने 2012 के जून महीने में एक-दूसरे के साथ शादी की थी. दोनों की लव स्टोरी स्कूल में शुरू हुई थी. एशा और भरत की दो बेटियां हैं ईशा और मिराया. इस तलाक को लेकर ईशा की मां हेमा ने उनका साथ देने का फैसला किया है. हेमा ने इस पर कोई रिएक्शन देने से तो मना कर दिया था लेकिन कहा था कि ये उनकी बेटी का फैसला है और वो बेटी के साथ खड़ी हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement