Advertisement

बेटी Esha Deol के तलाक पर क्या है Hema Malini का रिएक्शन? सामने आया ये अपडेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस एशा देओल (Esha Deol) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. वो शादी के 11 सालों बाद पति भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) से तलाक लेने वाली हैं. उन्होंने मीडिया के सामने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है कि वो पति के साथ आपसी सहमति से अलग हो रही हैं. एशा ने बताया है कि उन्होंने ये फैसला बच्चों को ध्यान में रखते हुए लिया है. हालांकि, कई लोग ये सवाल कर रहे हैं कि हेमा मालिनी (Hema Malini) का बेटी के इस फैसले पर क्या रिएक्शन है. अब मीडिया रिपोर्ट्स में इस बारे में जानकारी सामने आई है.

Latest News
बेटी Esha Deol के तलाक पर क्या है Hema Malini का रिएक्शन? सामने आया ये अपडेट

Hema Malini On Esha Deol Divorce

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्ट्रेस एशा देओल (Esha Deol) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. वो शादी के 11 सालों बाद पति भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) से तलाक लेने वाली हैं. उन्होंने मीडिया के सामने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है कि वो पति के साथ आपसी सहमति से अलग हो रही हैं. एशा ने बताया है कि उन्होंने ये फैसला बच्चों को ध्यान में रखते हुए लिया है. हालांकि, कई लोग ये सवाल कर रहे हैं कि हेमा मालिनी (Hema Malini) का बेटी के इस फैसले पर क्या रिएक्शन है. अब मीडिया रिपोर्ट्स में इस बारे में जानकारी सामने आई है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एशा और भरत के बीच काफी समय से परेशानिया चल रही थीं. अब दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है. एशा ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था कि 'ये फैसला बच्चों के बारे नें सोचकर ही लिया गया है'. दोनों ने मीडिया में ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी करके आपसी सहमति से तलाक लेने का ऐलान कर दिया है. वहीं, अब इस पूरे मामले पर हेमा मालिनी का रिएक्शन सामने आया है. इंडियन एक्सप्रेस की मानें तो उन्होंने कोई स्टेटमेंट देने से तो मना कर दिया है लेकिन वो अपनी बेटी के साथ खड़ी हैं. हेमा मालिनी मानती हैं कि ये एशा का फैसला है और वो उसके बीच में नहीं आना चाहती हैं. ये भी पढ़ें- पति से तलाक ले रही हैं ईशा देओल, ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर बच्चों पर कही ये बात

बता दें कि बीते साल अक्टूबर महीने में हेमा मालिनी के बर्थडे पर आलीशान पार्टी रखी गई थी. इस पार्टी में परिवार के लगभग सभी सदस्य दिखे थे लेकिन एशा के साथ उनके पति भरत तख्तानी नजर नहीं आए. इसके बाद से ही दोनों के बीच परेशानियों की खबरें आने लगी थीं. एशा और भरत ने 2012 के जून महीने में एक-दूसरे के साथ शादी की थी. दोनों की लव स्टोरी स्कूल में शुरू हुई थी. एशा और भरत की दो बेटियां हैं ईशा और मिराया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement