Advertisement

Brahmastra में Ranbir Kapoor के जूते पहनने पर मचा था बवाल, Ayan Mukerji ने बताई पूरी सच्चाई

Brahmastra फिल्म के एक सीन को लेकर अब डायरेक्टर Ayan Mukherjee का बयान सामने आया है.

Brahmastra में Ranbir Kapoor के जूते पहनने पर मचा था बवाल, Ayan Mukerji ने बताई पूरी सच्चाई

Ranbir kapoor रणबीर कपूर 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्‌ट (Alia Bhatt) स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) का ट्रेलर 15 जून को रिलीज हुआ था. ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से ही फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म में वीएफएक्स और विजुअल्स की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. तो वहीं कुछ लोगों ने इस फिल्म की तुलना हॉलीवुड की फिल्म से कर दी है. वहीं फिल्म के ट्रेलर के एक सीन को लेकर ब्रह्मास्त्र विवादों में भी पड़ गई. फिल्‍म के एक सीन में रणबीर कपूर जूता पहने नजर आ रहे हैं जिसको लेकर सोशल मीडिया में हंगामा मचा हुआ है. लोगों ने फिल्‍म को बायकॉट तक करने की मांग कर दी थी. अब इस मामले को लेकर फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी (Ayan Mukherjee) का बयान सामने आया है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ayan Mukerji (@ayan_mukerji)

ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने इस सीन के बारे में बयान जारी कर कहा- 'हमारी कम्‍युनिटी में कुछ लोग थे, जो ट्रेलर में एक सीन की वजह से नाराज दिखे कि रणबीर कपूर का कैरेक्टर जूते पहनकर घंटी बजा रहा है. इस फिल्म के निर्माता (और एक भक्त) के रूप में मैं विनम्रतापूर्वक बताना चाहूंगा कि ऐसा क्यों हुआ? हमारी फिल्म में रणबीर मंदिर में नहीं, बल्कि दुर्गा पूजा पंडाल में प्रवेश कर रहे हैं. मेरा अपना परिवार इसी तरह के दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन… 75 सालोंं से करता आ रहा है, जिसका मैं बचपन से हिस्सा रहा हूं. मेरे अनुभव के हिसाब से हम केवल अपने जूते वहां उतारते हैं जहां देवी हैं, न कि जब आप पंडाल में प्रवेश करते हैं.'

ये भी पढ़ें: Brahmastra Trailer Out: रोंगटे खड़े कर देगा हर सीन, मिस ना करें अमिताभ बच्चन की धमाकेदार फाइट

फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्‍चन, नागार्जुन, मौनी रॉय भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. ये फिल्‍म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के तीन पार्ट्स हैं, जिसका पहला पार्ट इस साल 9 सितंबर को रिलीज होगा. फिल्म की शूटिंग 2017 में शुरू हुई थी. ये फिल्म अयान के लिए बेहद खास है.

फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म को स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है.

ये भी पढ़ें: #BrahmastraTrailer ट्विटर पर हुआ ट्रेंड, ये सीन देखकर लोग बोले- अब टूटेंगे सारे रिकॉर्ड

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement