Advertisement

Brahmastra Trailer Out: रोंगटे खड़े कर देगा हर सीन, मिस ना करें अमिताभ बच्चन की धमाकेदार फाइट

Bramhastra Trailer Out: इस फिल्म के ट्रेलर का इंताजर फैंस लंबे समय से कर रहे थे. वहीं, जैसे ही ये रिलीज हुआ वैसे ही इसे ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं.

Latest News
Brahmastra Trailer Out: रोंगटे खड़े कर देगा हर सीन, मिस ना करें अमिताभ बच्चन की धमाकेदार फाइट

Bramhastra Trailer: ब्रह्मास्त्र ट्रेलर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का धमाकेदार ट्रेलर (Bramhastra Trailer Out) रिलीज हो गया है. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachcham)और मौनी रॉय (Mouni Roy) स्टारर ये फिल्म शानदार ग्राफिक्स से भरी हुई है. इस ट्रेलर का एक-एक सीन रोंगटे खड़े कर देने वाला है. इस ट्रेलर में ज्यादातर सीन रणबीर कपूर को लेकर है जो फिल्म में 'शिवा' का किरदार निभा रहे हैं. इस ट्रेलर को लंबे इंतजार के बाद जैसे ही रिलीज किया गया वैसे ही फैंस क्रेजी होते दिखाई दे रहे हैं.

'ब्रह्मास्त्र' ट्रेलर की शुरुआत होती है अमिताभ बच्चन की आवाज से जो बताते हैं कि किस तरह जल, वायु और अग्नि... प्राचीन काल से हमारे बीच कुछ ऐसी शक्तियां हैं जो अस्त्रों में भरी हुई हैं. ये कहानी है सारे अस्त्रों के देवता 'ब्रह्मास्त्र' की. इस ट्रेलर से मालूम होता है कि कुछ लोग हैं जो 'ब्रह्मास्त्र' को छुपाए रखने की कोशिश में लगे हुए हैं लेकिन एक आम सा दिखने वाला लड़का 'शिवा' इस अस्त्र को हासिल करने की ताकत रखता है. ट्रेलर में शिवा इन शक्तियों को पाता दिखाई दे रहा है और मालूम होता है कि इस फिल्म की विलेन मौनी रॉय हैं. यहां देखें फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर-

ये भी पढ़ें- क्या Ranbir-Alia के साथ Brahmastra में नजर आएंगे मेगास्टार Chiranjeevi? जानिए पूरा मामला

 

फिल्म में शिवा बने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लव स्टोरी भी देखने को मिलती है. दोनों पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आए हैं और उनकी जोड़ी बेहद खूबसूरत दिख रही है. वहीं, रोमांटिक सीन के साथ-साथ फिल्म के ग्राफिक्स भी बेहतरीन मालूम होते हैं. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन का एक धमाकेदार फाइट सीन भी देखने को मिल रहा है जो इसका बेहतरीन सीक्वेंस मालूम होता है.

 

 

ये भी पढ़ें- Ranbir और Alia की शादी से फिल्ममेकर को होगा नुकसान, जानें- क्यों फैली ऐसी अफवाहें?

फिल्म में मौनी रॉय का लुक भी लाइमलाइट ले रहा है. इसमें वो एक शक्तिशाली विलेन के रोल में दिखाई दे रही हैं. ट्रेलर देखकर लगता है कि रणबीर और मौनी की जबरदस्त भिडंत देखने को मिलेगी. बता दें कि ये फिल्म इसी साल 9 सितंबर को रिलीज होने वाली है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement