Advertisement

Crew Teaser: 'कुर्सी की पेटी बांध लें, यहां का तापमान आपके लिए बहुत गर्म होने वाला है', मिनटों का वीडियो उड़ा देगा होश

Crew Teaser: Kareena Kapoor, Kriti Sanon और Tabu स्टारर फिल्म के फर्स्ट लुक के बाद अब इसके धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है. इसमें तीनों हसीनाएं धांसू लुक में नजर आ रही हैं.

Latest News
Crew Teaser: 'कुर्सी की पेटी बांध लें, यहां का तापमान आपके लिए बहुत गर्म होने वाला है', मिनटों का वीडियो उड़ा देगा होश

Crew Teaser

Add DNA as a Preferred Source

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), कृति सेनन (Kriti Sanon) और (Tabu) की मोस्ट अवेटेड फिल्म क्रू (Crew Teaser) का टीजर रिलीज हो गया है. बीते दिन पहला लुक सामने आने के बाद इसके टीजर ने आते ही इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है. इस एक मिनट के वीडियो में तीनों हसीनाएं एयर होस्टेस के अवतार में नजर आईं. साथ ही वो इस फिल्म में एकदम अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं. यहां देखें फिल्म का टीजर.

क्रू फिल्म एयरलाइन इंडस्ट्री की दुनिया को पर्दे पर दिखाने वाली है. तीनों एक्ट्रेसेस क्लासी और सैसी अवतार में नजर आईं. इस 1 मिनट 38 सेकेंड के टीजर में आपको कॉमेडी, ड्रामा और सस्पेंस का मसाला मिलता है. वहीं अब लोगों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.

राजेश कृष्णन के निर्देशन में बनी ये फिल्म 29 मार्च को रिलीज होगी. फिल्म तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन के अलावा फेमस सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और कपिल शर्मा (Kapil Sharma) भी लीड रोल में हैं. सभी स्टार्स की झलक इस वीडियो में देखने को मिली है.


ये भी पढ़ें: Crew first look: करीना-कृति और तब्बू के साथ दिलचस्प होगी उड़ान, एयर होस्टेस बनकर जलवा बिखेरेंगी तीनों हसीनाएं


इस फिल्म को एकता कपूर और रिया कपूर मिलकर प्रोड्यूसर कर रही हैं. इससे पहले ये दोनों ने फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में भी साथ काम किया था. बीते दिन फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया था. इसके तीन पोस्टर्स सामने आए थे जिसमें तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन अलग अलग अवतार में नजर आईं.


ये भी पढ़ें: भरी महफिल में Kareena Kapoor Khan ने Shahid Kapoor के साथ कर दी ऐसी हरकत, देख भड़के लोग, video वायरल


इन फिल्मों के साथ होगी टक्कर

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पृथ्वीराज सुकुमारन की 'आदुजीविथम' से टकराएगी जो 28 मार्च को स्क्रीन पर आएगी. वहीं 29 को ही विद्या बालन स्टारर फिल्म दो और दो प्यार भी रिलीज होने वाली है. उनके अलावा फिल्म में सेंदिल राममूर्ति, प्रतीक गांधी और इलियाना डिक्रूज भी नजर आएंगी. कुछ समय पहले फिल्म का मोशन पोस्टर सामने आया था. फिलहाल फिल्म को लेकर और अपडेट नहीं आई है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement