Advertisement

Brahmastra Box Office: बेलगाम हो रही ब्रह्मास्र पर लग गया ब्रेक, छठे दिन घट गई इतनी कमाई

Brahmastra ने छठे दिन भी दो डिजिट में कमाई की है लेकिन फिल्म की रफ्तार लगातार घट रही है. फिल्म ने छठे दिन लगभग 11 करोड़ की कमाई की है.

Latest News
Brahmastra Box Office: बेलगाम हो रही ब्रह्मास्र पर लग गया ब्रेक, छठे दिन घट गई इतनी कमाई

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt :  रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Brahmastra Box Office: रणबीर कपूर (Rabir Kapoor)-आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) बड़े ही जोर शोर के साथ रिलीज हुई थी. फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर शानदार करेक्शन किया. फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) ने जानकारी दी थी कि ब्रह्मास्त्र ने वर्ल्ड वाइड 160 करोड़ का वीकेंड पर कलेक्शन किया है. हालांकि, फिल्म की कमाई अग्नि परीक्षा वीक डे में होने वाली हैं. मगर ब्रह्मास्त्र लगातार डबल डिजिट में अपनी कमाई कर रही है. अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म को दर्शक सराह रहे हैं और अच्छी संख्या में फिल्म देखने पहुंच रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Brahmastra: सिर्फ 75 रुपये में देख सकेंगे Ranbir-Alia की फिल्म, जानिए कब, कहां और कैसे

छठे दिन तक हुआ 161 करोड़ का केल्शन

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म वीकेंड पर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बेलगाम होती नजर आ रही थी. हालांकि, फिल्म का कलेक्शन आने वीक डे पर कम नजर आया लेकिन इसने अपनी रफ्तार कायम रखी है. वीक डे पर होने वाले कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने सोमवार को 15.5 करोड़ और मंगलवार को 14 करोड़ की कमाई की है और बुधवार को लगभग 11 करोड़ कमाने में कामयाब रही है. 

वहीं फिल्म के पहले वीकेंड की बात करें तो ब्रह्मास्त्र को 37 करोड़ की ओपनिंग मिली थी. शनिवार को फिल्म ने 42 करोड़ और रविवार को फिल्म ने 44.8 करोड़ कमाने में कामयाब रही.

ये भी पढ़ें - SRK के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, 'ब्रह्मास्त्र' डायरेक्टर Ayan Mukerji करने वाले हैं ये काम

8 हजार से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई है फिल्म

ब्रह्मास्त्र पार्ट 1: शिवा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात करें तो अयान मुखर्जी की बॉलीवुड फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर रही है. ऐसा बताया जा रहा है कि यह फिल्म भारत में 5,019 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी और 125 करोड़ रुपये तीन दिन में कलेक्ट कर लिए थे, फिल्म की विदेशों में स्क्रीन की संख्या 3,894 थी, इस फिल्म ने बाकी का कलेक्शन किया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement