Advertisement

Article 370 Box Office Collection day 2: शनिवार को यामी गौतम की फिल्म की कमाई में आया जबरदस्त उछाल, दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

यामी गौतम(Yami Gautam) और प्रियामणि (Priyamani)स्टारर फिल्म आर्टिकल 370 (Article 370) ने शनिवार को अपनी कमाई में जबरदस्त उछाल दर्ज किया है.

Latest News
Article 370 Box Office Collection day 2: शनिवार को यामी गौतम की फिल्म की कमाई में आया जबरदस्त उछाल, दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

Article 370

Add DNA as a Preferred Source

यामी गौतम(Yami Gautam) और प्रियामणि(Priyamani)स्टारर फिल्म आर्टिकल 370(Article 370)का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार था. वहीं, आखिरकार फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. लोग फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं. साथ ही फिल्म ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है. फिल्म की रिलीज को दो दिन बीत चुके हैं, तो चलिए देखते हैं कि आर्टिकल 370 ने दूसरे दिन कितनी कमाई की है. 

यामी गौतम स्टारर फिल्म आर्टिकल 370 धारा के इर्द गिर्द घूमती है. इस फिल्म की कहानी कश्मीर को स्पेशल राज्य का दर्जा दिए जाने वाले आर्टिकल 370 को हटाए जाने को लेकर है. फिल्म में दिखाया गया है कि आर्टिकल 370 जब तक नहीं हटा था, तब तक कश्मीर के क्या हालात थे और इस धारा के हटने के बाद वहां पर कैसे हालात पैदा हुए थे. इस शानदार पॉलिटिकल ड्रामा में यामी गौतम ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है.

दूसरे दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

फिल्म के कलेक्शन पर नजर डाले तो, पहले दिन यानी की शुक्रवार के दिन आर्टिकल 370 ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 5.9 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरे दिन यानी की शनिवार को फिल्म की कमाई में 27 प्रतिशत उछाल देखा गया है. फिल्म ने दूसरे दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 7.5 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने अपने दो दिनों में कुल 13.4 करोड़ की कमाई कर ली है. 


ये भी पढ़ें- Article 370 Box Office Collection Day 1: यामी गौतम की फिल्म ने पहले दिन की बंपर कमाई, तोड़ डाला इस मूवी का रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन


पीएम मोदी ने किया था आर्टिकल 370 फिल्म का जिक्र

आपको बता दें कि आर्टिकल 370 की रिलीज से पहले पीएम मोदी ने एक भाषण में इस फिल्म के बारे में बात की थी और उन्होंने कहा था कि इस मूवी के माध्यम से लोगों तक सही जानकारी पहुंचेगी. वहीं, मेकर्स ने फिल्म रिलीज के पहले दिन यानी की सिनेमा लवर डे पर 99 रुपये की टिकट का ऑफर भी दिया था. 


ये भी पढ़ें- PM Modi ने किया फिल्म Article 370 का जिक्र, Yami Gautam ने पोस्ट शेयर कर जताई खुशी


फिल्म में नजर आए ये कलाकार

बता दें कि इस फिल्म में यामी गौतम और प्रियामणि के अलावा अरुण गोविल भी नजर आए हैं. उन्होंने पीएम मोदी का रोल निभाया है. फिल्म के निर्देशन आदित्य सुहास जंभाले ने किया है और फिल्म का निर्माता आदित्य धर हैं, जो अपनी सुपरहिट फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए जाने जाते हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement