Advertisement

मल्टीपल मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं Kiran Rao, सुनाई सरोगेसी के जरिए मां बनने की कहानी

Aamir Khan की एक्स वाइफ Kiran Rao ने अपने बेटे Azaad के जन्म की कहानी सुनाई है. उन्होंने बताया कि सरोगेसी के जरिए मां बनने से पहले उन्होंने कई बार मिसकैरेज का दर्द झेला है.

Latest News
मल्टीपल मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं Kiran Rao, सुनाई सरोगेसी के जरिए मां बनने की कहानी

Aamir Khan- Kiran Rao: किरण राव और आमिर खान

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Kiran Rao) की पत्नी और जानी-मानी फिल्ममेकर किरण राव (Kiran Rao) अपनी फिल्म 'लापता लेडीज' को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस फिल्म में बेहतरीन काम के लिए किरण को तारीफें मिल रही हैं. वहीं, इन सबके बीच किरण फिल्म प्रमोशन से जुड़े कई इंटरव्यूज देती दिखाई दे रही हैं. हाल ही में एक ऐसे ही इंटरव्यू में किरण राव ने फिल्म के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि वो बेटे आजाद के जन्म से पहले किस तरह कई मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं. किरण ने सरोगेसी के जरिए मां बनने का अपना अनुभव भी शेयर किया है.

किरण राव ने बताया कि वो मां बनने के लिए कितनी मुश्किलों का सामना कर चुकी हैं. उन्होंने जूम से बातचीत के दौरान कहा कि 'जिस साल धोबी घाट बनी थी, उसी साल में आजाद भी पैदा हुआ था और मैंने बच्चा पाने के लिए जी तोड़ कोशिशें की हैं. पांच साल तक मैंने कई मिसकैरेज झेले हैं. मुझे कई तरह की पर्सनल और हेल्थ परेशानियां झेलनी पड़ी थीं. मुझे एक बच्चे का बहुत शौक था, इसलिए जब आजाद पैदा हुआ तो मुझे सबसे बड़ी खुशी मिल गई थी. जाहिर है कि तब मैं सिर्फ अपने बच्चे की देखभाल में बिजी रहना चाहती थी'.


ये भी पढ़ें- Fact Check: Aamir Khan ने राजनीति में रखा कदम? जानें चुनाव से पहले वायरल वीडियो का सच


किरण ने बताया कि 'आजाद को बड़ा होते देखना मेरी जिंदगी के बेस्ट लम्हे रहे. मुझे इस बात का पछतावा नहीं है कि मैंने 10 साल तक कोई फिल्म नहीं की क्योंकि ये साल मैंने अपने बेटे के साथ खूब इंजॉय किए'. बता दें कि आमिर खान और किरण के बेटे आजाद का जन्म 2011 में सरोगेसी के जरिए हुआ था. आमिर और किरण तलाक ले चुके हैं लेकिन दोनों आजाद की देखभाल साथ मिलकर कर रहे हैं. बात करें वर्कफ्रंट की तो किरण 'लापता लेडीज' के बाद अपने फिल्ममेकिंग करियर पर फोकस करेंगी.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement