Advertisement

'मुझमें क्या कमी थी', Aamir Khan ने एक्स वाइफ से तलाक के बाद पूछा ऐसा सवाल, किरण से मिला ये जवाब

Aamir Khan बीते दिनों अपने दूसरे तलाक को लेकर चर्चा में थे. एक्टर ने खुद बताया कि उन्होंने तलाक के बाद Kiran Rao से फीडबैक लिया था जिसपर उन्हें ऐसा जवाब मिला था.

Latest News
'मुझमें क्या कमी थी', Aamir Khan ने एक्स वाइफ से तलाक के बाद पूछा ऐसा सवाल, किरण से मिला ये जवाब

aamir khan kiran rao

Add DNA as a Preferred Source

आमिर खान (Aamir Khan) की एक्स वाइफ किरण राव (Kiran Rao) एक जानी मानी फिल्ममेकर भी हैं. इन दिनों उनके निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' (Laapataa Ladies) काफी चर्चा में है. कुछ ही दिनों में फिल्म रिलीज होने वाली है. ऐसे में किरण और फिल्म की स्टारकास्ट लगातार इसके प्रमोशन में बिजी हैं. किरण ने अपनी लापता लेडीज से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ और खासकर आमिर खान से (Aamir Khan Kiran Rao divorce) तलाक के बारे में बात की. वहीं आमिर खान ने भी एक इवेंट में बड़ा खुलासा किया है.

एबीपी नेटवर्क के आइडियाज ऑफ इंडिया समिट में आमिर खान ने अपने तलाक के बारे में बात की. एक्टर ने कहा 'हम लोगों का तलाक अभी हुआ है आप लोगों को पता ही होगा. एक दिन शाम को मैं बैठा हुआ था, मैंने बोला किरण, एक पति के रूप में मुझे क्या कमी लगती है? अभी आगे चलकर मैं अपनी जिंदगी में क्या सुधार कर सकता हूं?'

एक्टर बोले 'उसने (किरण) कहा हां लिखो. आप बहुत बात करते हैं, आप किसी को बात नहीं करने देते, अपने ही पॉइंट पर घुसे रहते हैं और कुछ 15-20 प्वाइंट्स मैंने लिखे हैं.'


ये भी पढ़ें: किरण राव ने 'कबीर सिंह' को बताया था महिला विरोधी, संदीप वांगा रेड्डी ने दिलाई आमिर खान की दिल मूवी की याद


किरण ने आमिर को बताया 'सपोर्ट सिस्टम'

कुछ समय पहले किरण ने अपने एक इंटरव्यू में तलाक के बाद आमिर खान के साथ रिश्तों पर खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा 'आमिर खान मेरे लिए सपोर्ट सिस्टम हैं. ये फिल्म (लापता लेडीज) उनके बिना नहीं बनती क्योंकि स्क्रिप्ट उनके पास आई थी और उन्होंने मुझे इसके निर्देशन का ऑफर दिया था'.

किरण ने कहा कि आमिर के साथ उनका रिश्ता बहुत अच्छा है और दोनों तलाक के बाद भी एक- दूसरे के अच्छे दोस्त बने हुए हैं. किरण ने बताया कि दोनों मिलकर अपने बेटे आजाद की परवरिश कर रहे हैं.


ये भी पढ़ें: आमिर खान ने सरेआम किया किरण राव को किस, देखती रह गईं एक्स वाइफ


कब रिलीज होगी लापता लेडीज

किरण राव के निर्देशन में बनी इस फिल्म का प्रोडक्शन जियो स्टूडियोज और आमिर खान कर रहे हैं. लापता लेडीज में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और छाया कदम लीड रोल में हैं. फिल्म को पिछले साल टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था, जहां इसे स्टैंडिंग ओवेशन मिला था. ये फिल्म 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement