Advertisement

Maharashtra SSC Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, mahahsscboard.in पर यूं करें चेक

महाराष्ट्र बोर्ड ने 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. आप mahresult.nic.in या mahahsscboard.in पर जाकर यूं अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Latest News
Maharashtra SSC Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, mahahsscboard.in पर यूं करें चेक

Maharashta Board 10th Result 2024 (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

Maharashtra SSC Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन MBSHSE ने 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. स्टूडेंट्स MBSHSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर mahresult.nic.in या mahahsscboard.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने का ऑफिशियल लिंक भी जारी कर दिया गया है. 

महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 95.81 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. महाराष्ट्र बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 1,560,154 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इसमें से 1,549,326 स्टूडेंट्स इस एग्जाम में शामिल हुए थे और करीब  1,484,431 स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा पास की है.

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र की 12वीं बोर्ड में लड़कियां अव्वल, यहां चेक करें रिजल्ट

स्टूडेंट्स वेरिफिकेशन के लिए 18 मई से 11 जून तक अप्लाई कर सकते हैं. जो स्टूडेंट्स यह परीक्षा पास नहीं कर पाए हैं, वे कंपार्टमेंट परीक्षाओं में शामिल होकर पास हो सकते हैं.

कैसे चेक करें Maharashtra SSC Result 2024-
-सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in या mahahsscboard.in पर जाएं.
- होमपेज पर जाकर SSC Examination Result March 2024 के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और माता का नाम एंटर करके सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- अब आपको Maharashtra SSC Result 2024 आपको स्क्रीन पर दिखाई पड़ जाएगा.
- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें.

एजुकेशन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर पाने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement