Advertisement

LIC Share: निवेशकों के साथ कंपनी को हुआ बड़ा घाटा, मार्केट कैप में आई बड़ी गिरावट

LIC Share में गिरावट के चलते लगातार निवेशकों को नुकसान हो रहा है. वहीं अब कंपनी का मार्केट कैप भी तेजी से घट रहा है.

LIC Share: निवेशकों के साथ कंपनी को हुआ बड़ा घाटा, मार्केट कैप में आई बड़ी गिरावट
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: LIC के IPO में निवेश करने वालों ने मोटे मुनाफे की उम्मीद लगाई थी लेकिन अब तक निवेशकों को घाटा ही हासिल हुआ है. इसी तरह एलआईसी शेयर (LIC Share) ने कंपनी को बड़ा नुकसान दिया है. मार्केट कैप में एलआईसी एक पायदान नीचे खिसक गई है और इसके साथ कंपनी का मार्केट कैप भी घट गया है. 

ICICI Bank ने पछाड़ा

दरअसल, आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने मार्केट कैप के मामले में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को पीछे छोड़ दिया है. अब एलआईसी 6वें  नंबर से सातवें नंबर पर पहुंच गई है. ICICI Bank अब भारत की छठी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है. वहीं, इस लिस्ट में एचडीएफसी लिमिटेड 8वें स्थान पर और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 9वें स्थान पर है.

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के आंकड़ों के मुताबिक कल (मंगलवार) के ट्रेडिंग सेशन के बाद एलआईसी का मार्केट कैप 5,13,273.56 करोड़ रुपये था, जबकि आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 5,22,519 करोड़ रुपये था. एलआईसी आईसीआईसीआई से पीछे खिसक चुकी है.

टॉप पर है रिलायंस

आपको बता दें कि मार्केट कैप के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) 17,81,838.68 करोड़ रुपये के साथ देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है. वहीं दूसरे नंबर पर टाटा ग्रुप की कंपनी टीसीएस 12,31,197.61 करोड़ रुपये के साथ बनी है. 7,70,210.88 करोड़ रुपये के साथ एचडीएफसी बैंक देश की तीसरी सबसे मूल्यवान कंपनी है जबकि देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस इस लिस्ट में 630,548.64 करोड़ रुपये के साथ मार्केट कैप के साथ चौथे नंबर पर है.

दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में शामिल होने से पहले Ratan Tata से लेकर Warren Buffet तक क्या काम किया करते थे

LIC Share का बुरा हाल

गौरतलब है कि एलआईसी आईपीओ का इंतजार देश भर के निवेशकों को था लेकिन इसके आने के बाद शेयर में लगातार गिरावट दिख रही है. बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने के बाद से एलआईसी के शेयर में लगातार गिरावट आ रही है. डिस्काउंट पर लिस्ट होने के बाद स्टॉक ने 801 रुपये का निम्नतम स्तर भी बना दिया है. इस समय एलआईसी का शेयर अपने इश्यू प्राइस के 949 रुपये के ऊपरी बैंड से 148 रुपये नीचे है.

Mutual Fund: मात्र 1 हजार रुपये के निवेश पर पाएं 30 लाख रुपये, जानिए कैसे?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement