Advertisement

Gold Price: दो दिन से नीचे दौड़ रहे सोने के भाव, जानिए आज क्या है कीमत

Gold Rates: दो दिनों से सोने की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिली है. दाम में गिरावट की बात करें तो अब तक सोना 2000 रुपये से भी ज्यादा सस्ता हो चुका है.

Latest News
Gold Price: दो दिन से नीचे दौड़ रहे सोने के भाव, जानिए आज क्या है कीमत

Gold

Add DNA as a Preferred Source

सोने की कीमत में लगाातार गिरावट देखने को मिल रही है और सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भी ये टूटा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) पर फ्यूचर गोल्ड का भाव सोमवार को गिरकर 77,751 रुपये के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया. सोने के भाव में आई गिरावट पर गौर करें तो 6 जून के बाद से अब तक ये 2000 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया है. 

कितना सस्ता हुआ सोना
दरअसल, बीते गुरुवार 6 जून को 10 ग्राम सोने का भाव एमसीएक्स पर 73,131 रुपये था, वहीं 10 जून को कमोडिटी मार्केट खुलने पर ये 70,751 रुपये पर पहुंच गया. इस हिसाब से देखें तो इन तीन कारोबारी दिनों में सोने की कीमत में 2,380 रुपये तक की गिरावट हुई है. वहीं इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो ये 2300 डॉलर प्रति औंस से नीचे पहुंच गया. 

आज सोने का दाम (Gold Latest Rates)
अगर आप भी सोने में इनवेस्ट करने के बारे में सोच रहे हैं या अपने लिए सोने की ज्वैलरी खरीदना चाहते हैं, तो आपको खरीदारी से पहले सोने के लेटेस्ट दामों के बारे में जान लेनी चाहिए. देश में आज  11 जून को सोने का दाम 24 कैरेट के लिए (10 ग्राम) 71,180 रुपये और 22 कैरेट के लिए (10 ग्राम) 65,200 रुपये है. 


ये भी पढ़ें-पद संभालते ही एक्शन में PM Modi, किसानों के लिए 20,000 करोड़ रुपये मंजूर, जानिए कैसे मिलेगा पैसा


चांदी के दाम भी फिसले
जहां एक ओर सोने के दाम में बीते कुछ दिनों में गिरावट देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी ओर की चमक भी फीकी पड़ी है. पिछले दो कारोबारी दिनों में Silver Price में आई गिरावट के आंकड़े देखें तो ये 4,916 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई है.

आपको बता दें कि एमसीएक्स के मुताबिक, 6 जून 2024 को एक किलो चांदी का भाव 93,816 रुपये था, लेकिन 10 जून को इसमें  88,900 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखने को मिली. सोने की गिरती कीमतों की वजह की बात करें तो, रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन ने करीब 18 महीने के बाद सोने की खरीद पर ब्रेक लगाया है, जिसका असर कीमतों पर पड़ा है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement