Advertisement

PM Kisan Yojana Updates: पद संभालते ही एक्शन में PM Modi, किसानों के लिए 20,000 करोड़ रुपये मंजूर, जानिए कैसे मिलेगा पैसा

PM Kisan Samman Nidhi Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किसानों के लिए सालाना सम्मान निधि की शुरुआत की थी. तीसरी बार सरकार बनते ही सबसे पहले इसकी ही फाइल साइन की गई है.

Latest News
PM Kisan Yojana Updates: पद संभालते ही एक्शन में PM Modi, किसानों के लिए 20,000 करोड़ रुपये मंजूर, जानिए कैसे मिलेगा पैसा
Add DNA as a Preferred Source

PM Kisan Samman Nidhi Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार कार्यभार संभालते ही कामकाज शुरू कर दिया है. पीएम मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर काम शुरू करते हुए सबसे पहले किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) की फाइल साइन की है. इसके प्रधानमंत्री का किसानों को लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली सफलता का 'धन्यवाद' कहने का तरीका माना जा रहा है. पीएम मोदी की मंजूरी के बाद अब किसानों के बैंक खातों में किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त आना तय हो गया है. फाइल पर साइन करने के बाद पीएम ने कहा है कि किसानों का कल्याण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. 

9.3 करोड़ किसानों को होगा लाभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली फाइल के तौर पर किसान सम्मान निधि के 20,000 करोड़ रुपये जारी करने को मंजूरी दी है. पीएम के इस कदम का लाभ 9.3 करोड़ किसानों को होगा, जिनके खाते में सम्मान निधि के 2-2 हजार रुपये पहुंचेंगे. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने ही यह योजना शुरू की थी, जिसके तहत किसानों को सालाना 6-6 हजार रुपये की रकम दी जाती है. अब तक इसकी 16 किस्त किसानों को मिल चुकी है. 

अभी मिल रहे 6 हजार रुपये, जल्द मिलेंगे 12 हजार रुपये

अभी किसानों को एक साल में पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 6 हजार रुपये मिल रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान यह रकम बढ़ाने का ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार बनने पर यह रकम बढ़ाकर 12 हजार रुपये सालाना की जाएगी. पीएम मोदी ने अब सरकार बनते ही इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है. 

फाइल पर साइन करने के बाद बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने किसानों को 20,000 करोड़ रुपये की रकम बांटने के प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद कहा कि हमारा सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा,'इसी कारण पदभार संभालने के बाद सबसे पहली फाइल किसानों से जुड़ी हुई ही साइन कर रहा हूं. हम आने वाले समय में किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करना चाहते हैं.' 

आपके खाते में नहीं पहुंची रकम तो करें ये काम

पीएम किसान योजना की किस्त इससे जुड़े लाभार्थियों के सीधे बैंक खाते में पहुंचती है. यदि आपके बैंक खाते में यह रकम नहीं आई है तो आपको तत्काल निम्न काम करने होंगे-

  • सबसे पहले पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in को ब्राउजर पर ओपन करें.
  • इसके बाद के 'फार्मर्स कॉर्नर' में 'लाभार्थी सूची' पर क्लिक कर लाभार्थियों की लिस्ट में अपना नाम चेक करें.
  • यहां एक और पेज खुलेगा, जहां राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव भरने के बाद 'रिपोर्ट प्राप्त करें' बटन दबाना होगा.
  • यदि आपका नाम लाभार्थी सूची में है, लेकिन eKYC अपडेट नहीं है तो इसे तत्काल pmkisan.nic.in पर जाकर अपडेट करें
  • इस वेबसाइट के 'फार्मर्स कॉर्नर' सेक्शन में OTP आधारित ईकेवाईसी पर क्लिक करने के बाद अपना आधार नंबर दर्ज कराएं.
  • आधार-लिंक्ड मोबाइल नंबर दर्ज कराने के बाद 'OTP प्राप्त करें' पर क्लिक करके ओटीपी भरें और आपका ईकेवाईसी पूरा हो जाएगा.
  • यदि आपका eKYC अपडेट है तो लैंड वेरीफिकेशन नहीं होने या बैंक अकाउंट नंबर गलत होने पर भी किस्त रुक सकती है.
  • पीएम किसान योजना से जुड़ी जानकारी के लिए आप टोल फ्री नंबर 155261 पर भी कॉल करके अपनी समस्या बता सकते हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement