Advertisement

UP Election Results 2022: मतगणना शुरू होते ही केशव प्रसाद मौर्य ने कह दी ऐसी बात

शुरुआती रुझानों में बीजेपी 130 सीटों पर आगे चल रही है.

UP Election Results 2022: मतगणना शुरू होते ही केशव प्रसाद मौर्य ने कह दी ऐसी बात

केशव प्रसाद मौर्य

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में सिराथू एक हॉट सीट है. सभी की निगाहें इस पर लगी हुई हैं. यहां से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उम्मीदवार हैं. शुरुआती रुझानों में वह आगे चल रहे हैं. उनके सामने समाजवादी पार्टी से पल्लवी पटेल हैं औऱ बसपा से मुंसब अली उस्मानी मैदान में हैं. कांग्रेस ने सिराथू से सीमा देवी को उम्मीदवार बनाया है. 

इस बीच शुरुआती रुझानों को देखते हुए यहां बीजेपी की पकड़ बनती नजर आ रही है. यहां पांचवे चरण में 27 फरवरी को मतदान हुआ था.केशव प्रसाद मौर्य यहां से 2021 में चुनाव जीत चुके हैं. 2017 में भी यह सीट भाजपा के खाते में गई थी. अपनी जीत का दावा करने के लिए उन्होंने Tweet भी किया है.

इसमें उन्होंने लिखा है कि यूपी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement