Advertisement

Gujarat Election Result 2022: भारत-पाकिस्तान युद्ध में मारे गए थे गुजरात के एक मुख्यमंत्री, ये है पूरी कहानी 

Gujarat Election Result 2022: गुजरात में बीजेपी की फिर सत्ता में वापसी हो रही है. रुझानों में बीजेपी बहुमत के आंकड़े से काफी आगे है. 

Gujarat Election Result 2022: भारत-पाकिस्तान युद्ध में मारे गए थे गुजरात के एक मुख्यमंत्री, ये है पूरी कहानी 
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Election Result 2022) में बीजेपी एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करती दिखाई दे रही है. रुझानों में बीजेपी 130 सीटों पर आगे चल रही है. आज हम आपको गुजरात के एक ऐसे मुख्यमंत्री की कहानी बताते हैं जिनकी भारत-पाकिस्तान युद्ध के कारण मौत हो गई. वह देश के इकलौते ऐसे सीएम हैं जिन्हें पाकिस्तान से युद्ध के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी हो. 

कौन थे वो मुख्यमंत्री 
गुजरात में पंचायती राज के पितामह बलवंत राय मेहता (Balwant Rai Mehta) राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री बने थे. बात 1965 में पाकिस्तान के साथ युद्ध की है. तत्कालीन सीएम बलवंत राय मेहता की 19 सितंबर 1965 को अहमदाबाद में रैली थी. उस समय वह जिले के मीठापुर में ठहरे हुए थे. यहां से उन्हेंन पत्नी सरोजबेन, तीन असिस्टेंट, गुजरात समाचार के एक रिपोर्टर के साथ हेलीकॉप्टर के साथ कच्छ की खाड़ी के दक्षिण में स्थित एक छोटे से एयरपोर्ट पर पहुंचना था.  

ये भी पढ़ेंः 

पाकिस्तान ने हेलीकॉप्टर पर किया हमला
सीएम बलवंत राय का हेलीकॉप्टर हवा में इसी बीच पाकिस्तान को लगा कि भारत को कोई विमान पाकिस्तान पर हमला करने आ रहा है. इसी बीच कराची के मौरीपुर एयरबेस से फ्लाइट लेफ्टिनेंट बुखारी और फ्लाइंग अफसर कैस हुसैन अलग-अलग फाइटर विमान में सवार हुए. इसी दौरान फ्लाइट लेफ्टिनेंट बुखारी के विमान में अचानक कोई खराबी आ गई. वह वापस लौट आए. 

पाक ने हेलीकॉप्टर को बनाया निशाना
इसी बीच दूसरे विमान में सवाल हुए फ्लाइंग अफसर कैस हुसैन ने सीएम के हेलीकॉप्टर का पीछा करना शुरू कर दिया. जब उन्हें पता चला कि यह सेना नहीं बल्कि नागरिक विमान है तो इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई. कंट्रोल रूम ने उन्हें हेलीकॉप्टर पर हमले का आदेश दिया. हुसैन ने हेलीकॉप्टर पर हमला कर दिया जिससे हेलीकॉप्टर में सवार सीएम समेत सभी लोगों को मौत हो गई. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement