Advertisement

Indian Students in China: चीन 'कुछ' भारतीय विद्यार्थियों को वापस आने की अनुमति देगा

23,000 से अधिक भारतीय विद्यार्थी, जिनमें से ज्यादातर चीनी कॉलेजों में चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे हैं, स्वदेश लौटने के बाद भारत में फंस गए हैं.

Indian Students in China: चीन 'कुछ' भारतीय विद्यार्थियों को वापस आने की अनुमति देगा

China Covid

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: चीन ने कोविड-19 महामारी के कारण लगाए गए वीजा और उड़ान पाबंदियों के बाद लगभग दो साल से भारत में फंसे “कुछ” भारतीय विद्यार्थियों को वापस आने की अनुमति देने संबंधी योजना की शुक्रवार को घोषणा की.

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पढ़ाई के लिए चीन लौटने को लेकर भारतीय छात्रों की चिंताओं को हमारा देश अधिक महत्व देता है. हमने अन्य देशों के विद्यार्थियों के चीन लौटने की प्रक्रिया और अनुभव को भारतीय पक्षों के साथ साझा किया है.’’

पढ़ें- Patiala Violence: हिंसा के बाद पटियाला में कर्फ्यू, राहुल गांधी बोले- पंजाब प्रयोग की जगह नहीं

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय विद्यार्थियों की वापसी के लिए काम शुरू हो चुका है.भारतीय पक्ष को केवल उन विद्यार्थियों की सूची प्रदान करनी है, जिन्हें वास्तव में चीन वापस आने की आवश्यकता है.’’

पढ़ें- Akhilesh की मुश्किलें बढ़ाएंगे शिवपाल! ईद के बाद इस 'प्लान' पर करने वाले हैं काम

इससे पहले आई खबरों के अनुसार 23,000 से अधिक भारतीय विद्यार्थी, जिनमें से ज्यादातर चीनी कॉलेजों में चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे हैं, स्वदेश लौटने के बाद भारत में फंस गए हैं. ये विद्यार्थी दिसंबर, 2019 में चीन में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बाद स्वदेश लौट आए थे. चीनी सरकार द्वारा लगाई गई पाबंदियों के कारण वे चीन वापस नहीं आ पाए थे.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement