Advertisement

US Presidential Election में जो बाइडेन की जगह उतरेंगी Michelle Obama? क्या है चुनावी गणित

US President Election 2024: इसी साल होने जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मिशेल ओबामा भी एक बड़े वर्ग की पसंद बताई जा रही हैं. हालांकि, उन्होंने चुनाव में उतरने की पुष्टि नहीं की है.

Latest News
US Presidential Election में जो बाइडेन की जगह उतरेंगी Michelle Obama? क्या है चुनावी गणित

Michelle Obama (File Photo)

Add DNA as a Preferred Source

इस साल अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं. मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन की उम्र 81 साल हो चुकी है, ऐसे में यह संभव है कि वह इस बार चुनाव न लड़ें. इस स्थिति में डेमोक्रैटिक पार्टी नए उम्मीदवारों के नाम पर विचार कर रही है. मौजूदा उप राष्ट्रपति कमला हैरिस, पूर्व स्टेट सेक्रेटरी हिलेरी क्लिंटन और गेविन न्यूसम जैसे नेता भी रेस में शामिल हैं. अब इस रेस में नई और जोरदार एंट्री हुई है पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी और अमेरिका की फर्स्ट लेडी रही मिशेल ओबामा की. हाल ही में हुए एक सर्वे में 20 प्रतिशत लोगों ने कहा है कि जो बाइडेन की जगह मिशेल ओबामा को उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए.

हाल ही में कराए गए एक सर्वे में वोट डालने वाले डेमोक्रैटिक पार्टी के लगभग आधे समर्थकों ने कहा है जो बाइडेन की जगह पर किसी और को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाना चाहिए. कुल 48 प्रतिशत लोगों ने उम्मीदवार बदलने की बात कही है. अपनी बढ़ती उम्र के बावजूद जो बाइडेन लगातार दावा ठोंक रहे हैं और उनका कहना है कि वही सबसे बेहतर उम्मीदवार हैं.


यह भी पढ़ें- कौन हैं पाकिस्तान की पहली महिला CM Maryam Nawaz, पिता के पीएसओ से की है शादी


क्या कहती हैं मिशेल ओबामा?
उम्मीदवार बदलने की बात करने वाले 20 प्रतिशत लोगों का कहना है कि सबसे बेहतर उम्मीदवार मिशेल ओबामा होंगी. मिशेल के बाद कमला हैरिस को 15 प्रतिशत और हिलेरी क्लिंटन को 12 प्रतिशत लोग उम्मीदवार बनाना चाहते हैं. बता दें कि मिशेल ओबामा से लगातार अपील की जा रही है कि वह चुनावी राजनीति में उतरें और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनें. हालांकि, उन्होंने कुछ समय पहले ही कहा था कि चुनाव उन्हें डरा देते हैं.


यह भी पढ़ें- रमजान में गाजा को मिलेगी बमबारी से राहत? बाइडेन ने बताया क्या करेगा इजरायल


चुनाव लड़ने के सवाल पर मिशेल ओबामा कहती हैं, "क्या सरकार सच में हमारे लिए कुछ करती है? हम लोकतंत्र को हल्के में नहीं ले सकते हैं." बता दें कि इस बात की संभावना जताई जा रही है कि 2024 में एक बार फिर राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन ही आमने-सामने हो सकते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement