Advertisement

Israel-Gaza War: गाजा में शांति लेकर आया रमजान का पाक महीना, UNSC में युद्धविराम का प्रस्ताव पास

Israel-Gaza War News: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में 15 में से 14 देशों ने संघर्षविराम के प्रस्ताव पक्ष में मतदान किया, जबकि अमेरिका मतदान में शामिल ही नहीं हुआ.

Latest News
Israel-Gaza War: गाजा में शांति लेकर आया रमजान का पाक महीना, UNSC में युद्धविराम का प्रस्ताव पास

Ceasefire in Gaza

Add DNA as a Preferred Source

इजरायल और हमास के बीच पिछले साल अक्टूबर से ही युद्ध चल रहा है. इसका सबसे ज्यादा असर गाजा में हो रहा है. गाजा में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग बेघर हो गए हैं. जहां देखो तबाही के निशान हैं. लोगों के लिए खाने, सोने और इलाज कराने के लाले पड़े हैं. इस बीच रमजान के पाक महीने में गाजा के लिए अच्छी खबर सामने आई है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने सोमवार को गाजा में तत्काल युद्धविराम का प्रस्ताव पारित कर दिया है.

यूएनएससी ने मुस्लिमों के पवित्र महीने रमजान के दौरान गाजा में तत्काल संघर्षविराम के प्रस्ताव को पारित किया है. इजराइल और हमास के बीच संघर्ष के लगभग पांच महीने से अधिक वक्त बीतने के बाद यह प्रस्ताव पारित किया गया है.15 राष्ट्रों वाली सुरक्षा परिषद ने 10 गैर-स्थायी निर्वाचित सदस्यों द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को अपनाया. 14 देशों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, जबकि अमेरिका मतदान में शामिल नहीं हुआ.

बिना शर्त रिहा होंगे सभी बंधक
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने X पर एक पोस्ट में कहा, ‘सुरक्षा परिषद ने गाजा पर लंबे समय से प्रतीक्षित एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसमें तत्काल युद्धविराम और सभी बंधकों की तत्काल व बिना शर्त रिहाई की मांग की गई है.’ उन्होंने कहा कि इस रिज्युलेशन को लागू किया जाना चाहिए. ऐसा नहीं करना अक्षम्य होगा.

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने कहा कि प्रस्ताव इस बात पर जोर देता है कि रमजान के महीने के दौरान हमें शांति के लिए फिर से प्रतिबद्ध होना चाहिए. मास समझौते को स्वीकार करके ऐसा कर सकता है.बंधकों की रिहाई के साथ ही युद्धविराम तुरंत प्रभावी हो सकता है. उन्होंने कहा कि इसलिए हमें हमास पर ऐसा करने के लिए दबाव डालना चाहिए. युद्धविराम सुनिश्चित करने और बंधकों की रिहाई का यही एकमात्र रास्ता है, जैसा कि हम सभी ने आज आह्वान किया है.

UNSC ceasefire resolution pass

संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटेन की स्थायी राजदूत बारबरा वुडवर्ड ने कहा कि उनका देश लंबे समय से स्थायी युद्धविराम के लिए तत्काल मानवीय आधार पर संघर्ष रोकने की मांग कर रहा है. उन्होंने हमास द्वारा बंधक बनाए लोगों की तत्काल रिहाई पर भी जोर दिया.

डीएनए हिंदी का मोबाइल एप्लिकेशन Google Play Store से डाउनलोड करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement