Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

M. F. Husain होते तो सिर पीट लेते, गुटकेबाज की 'पेंटिंग' देख लोग बोले- 'अब बख्श दो'

IAS अधिकारी अवनीश शरण ने गुटकेबाज के इस घिनौने कारनामे की फोटो शेयर की है. तस्वीर में प्लेन की विंडो सीट के नीचे गुटके का धब्बा दिखाई दे रहा है.

M. F. Husain होते तो सिर पीट लेते, गुटकेबाज की 'पेंटिंग' देख लोग बोले- 'अब बख्श दो'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: 'यहां थूकना मना है.' ये संदेश आपने भारत की हर गली-मोहल्ले की दीवारों पर लिखा हुआ देखा होगा. बावजूद इसके कुछ लोग उसी जगह पर अपनी छाप छोड़ जाते हैं. भारत में सदियों से पान मसाले खाकर पीक मारने की परंपरा चली आ रही है. वहीं, पान मसाले के शौकीन लोग इस परंपरा को इतनी शिद्दत से निभाते हैं जैसे साफ-सफाई से उनका कोई लेना-देना ही ना हो. हाल ही में ऐसा ही एक और मामला सामने आया जिसे देख लोग आग-बबूला हो उठे. 

क्या है पूरा मामला?
हुआ यूं कि ऐसा ही एक पीक मारने वाला शख्स प्लेन में भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. गुटकेबाज ने रोडवेज की बस समझकर प्लेन की खिड़की के पास ही थूक की रंगोली बना डाली. अब इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. तस्वीर शेयर करने वाला शख्स भी कोई आम नागरिक नहीं, बल्कि एक IAS अधिकारी है. IAS अधिकारी अवनीश शरण ने गुटकेबाज के इस घिनौने कारनामे की फोटो इंटरनेट पर शेयर की है. तस्वीर में प्लेन की विंडो सीट के नीचे गुटके का बड़ा धब्बा दिखाई दे रहा है. इस फोटो पर तंज कसते हुए अधिकारी ने लिखा, 'किसी ने अपनी पहचान छोड़ दी है.'

ये भी पढ़ें- OMG! 19 साल के लड़के को 76 साल की बुजुर्ग से हुआ प्यार, लोग बोले- 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं...'

फोटो के सामने आने के बाद कई लोग गुस्साए तो कइयों ने इस पर तंज भी किया. वहीं कुछ लोगों ने इसपर मीम तक बना डाले. किसी का कहना है कि इस काम के लिए लोगों पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए तो किसी ने कहा कि सेलेब्रिटीज के तंबाकू प्रोडक्ट्स (Tobacco Products) के प्रचार की वजह से गुटका खाने वाले लोगों में इजाफा हो रहा है. एक अन्य यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा, 'वो तो आसमान को लाल करना चाहता था लेकिन निशाना चूक गया.'

ये भी पढ़ें- Shocking! पहले 'पति की हत्या कैसे करें' पर लिखी किताब, फिर अपने ही पति को उतारा मौत के घाट

जाहिर है कि इस गुटकेबाज ने खिड़की से बाहर गुटका थूकने की कोशिश की होगी लेकिन ये कोई बस या ट्रेन नहीं थी कि खिड़की खोल कर गंदगी को बाहर थूका जाए. यही वजह है कि इस गुटकेबाज की पहचान प्लेन की खिड़की के नीचे रह गई. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement