Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: मां ने बच्चे के लिए साइकिल में फिट कर दी कुर्सी, जुगाड़ देख आप भी कहेंगे वाह

वीडियो में लोग मां के दिमाग को सलाम कर रहे हैं. कुछ लोगों ने तो मां के इस जुगाड़ को एक नई खोज बताया.

Viral Video: मां ने बच्चे के लिए साइकिल में फिट कर दी कुर्सी, जुगाड़ देख आप भी कहेंगे वाह
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंटरनेट पर हमें कई ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं जो दिल छू जाती हैं. ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक मां अपने बच्चे को साइकिल पर बैठाकर ले जाती नजर आ रही है. सबसे खास है उसका अंदाज. बच्चे को सीट पर परेशानी न हो और वह आराम से सुरक्षित तरीके से बैठा रहे इसलिए इस मां ने एक मजेदार जुगाड़ लगाया.

इस महिला ने अपनी साइकिल के कैरियर पर एक छोटी सी कुर्सी फिट कर ली है. कुर्सी पर कपड़ा बिछा कर वा आराम से बच्चे को बैठा देती है और फिर निश्चिंत होकर साइकिल चलाती है. इस वीडियो को इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है. वीडियो में लोग मां के दिमाग को सलाम कर रहे हैं. कुछ लोगों ने तो मां के इस जुगाड़ को एक नई खोज बताया. एक यूजर ने लिखा, मां अपने बच्चे की मदद के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. विवेक गुप्ता ने लिखा, सभी परेशानियों का एक ही जवाब है-मां. अमर सिंह सोलंकी ने लिखा, जल्द से जल्द इस डिजाइन का पेटेंट करवा लेना चाहिए. सैम ने लिखा, बेहद सम्मान, भारतीय मां किसी देवी से कम नहीं.   

यह भी पढ़ें: Accident: लैंडिंग के वक्त घर में जा घुसा फाइटर जेट, आग की लपटों से आसमान हुआ काला

 

यह भी पढ़ें: Watch Video: मेघायल में भीषण बारिश से बाढ़ के हालात, तिनके की तरह ढह गया पुल

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement