Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Video: 5 हजार देकर करवाई डाई, सफेद बाल मिला तो महिला ने चप्पल से कर दी सैलून वाले की सुताई

सैलून के मालिक ने बताया, महिला के बालों को अच्छे से डाई किया गया था लेकिन वह चाहती है कि अब जड़ से बाल काले आने चाहिए. भला यह कैसे संभव है?

Video: 5 हजार देकर करवाई डाई, सफेद बाल मिला तो महिला ने चप्पल से कर दी सैलून वाले की सुताई
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंटरनेट की दुनिया से आए दिन तमाम तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं. इनमें से कुछ हैरान कर देने वाले तो कुछ इतने मजेदार होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग चाहकर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं. अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में आपको एक महिला कुछ लोगों को चप्पल से पीटती नजर आएगी. वहीं, जब आप इसके पीछे की वजह के बारे में जानेंगे तो अपना सिर पीट लेंगे. 

क्या है पूरा मामला-
जानकारी के अनुसार, यह वीडियो महाराष्ट्र के सोलापुर का है. यहां एक महिला पास ही के एक सैलून में आपने बाल डाई कराने पहुंची थी. महिला ने इसके लिए 5 हजार रुपये का भुगतान भी किया लेकिन जैसे ही वह डाई करवाने के बाद अपने घर पहुंची तो वहां उसे अपने कुछ बाल सफेद दिखाई दिए. बस फिर क्या था, बालों का सफेद रंग देखते ही महिला इस कदर गुस्से में आई कि उसने सैलून पहुंचकर वहां काम करने वाले लोगों को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया. 

यहां देखें वीडियो-

 

 

यह भी पढ़ें: Video: पीठ खुजाने के चक्कर में हाथी ने तोड़ डाली गाड़ी, वीडियो वायरल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला कैसे सैलून के बाहर पहुंचकर हंगामा कर रही है और बार-बार अपने 5 हजार रुपये वापस देने की बात भी कह रही है. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने महिला को समझाने की कोशिश भी कि लेकिन इतनी देर में उसने कथित तौर पर ब्यूटी पार्लर के मालिक को चप्पल फेंक कर मारना शुरू कर दिया.

मामाले को लेकर सैलून के मालिक ने बताया, महिला के बालों को अच्छे से डाई किया गया था लेकिन वह चाहती है कि अब जड़ से बाल काले आने चाहिए. भला यह कैसे संभव है?

यह भी पढ़ें- Bra से लेकर Mobile तक हर रोज इस्तेमाल होने वाली इन चीजों की फुल फॉर्म जानते हैं आप?

इधर, वीडियो देखने के बाद लोग इसपर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ महिला की इस हरकत से हैरान हैं तो वहीं, कुछ पूरा मामला जानने के बाद जमकर ठहाके लगा रहे हैं. इसके अलावा कई लोगों ने सैलून के मालिक को पुलिस में शिकायत करने की सलाह भी दी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement