Advertisement

रेड लाइट पर गाड़ियां रुकवा रही हैं करीना कपूर! दिल्ली पुलिस ने शेयर किया वीडियो

दिल्ली पुलिस ने यह वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया. इस वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट मिल रहे हैं. आप भी देखें रेड लाइट करीना कपूर का कनेक्शन.

रेड लाइट पर गाड़ियां रुकवा रही हैं करीना कपूर! दिल्ली पुलिस ने शेयर किया वीडियो
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ट्रैफिक पुलिस नियमों के प्रति जागरुकता बढ़ाने और लोगों को सतर्क करने के लिए अलग-अलग कदम उठाती है. अब उन्होंने ट्रैफिक लाइट के नियमों को लेकर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. हमें पूरी उम्मीद है कि यह वीडियो देखने के बाद आपको रेड लाइट देखकर हंसी तो जरूर आएगा और आप रुकेंगे भी जरूर भई करीना कपूर रोकेंगी तो कोई कैसे नहीं रुकेगा.

अब आप सोच रहे होंगे कि ट्रैफिक लाइट से करीना का क्या कनेक्शन लेकिन कनेक्शन तो है. वीडियो देखेंगे तो जल्दी समझ आ जाएगा कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं. करीना ने एक वीडियो शेयर किया, इस क्लिप में एक फुल स्पीड में आती हुई कार रेड लाइट जंप करती है. कार के निकल जाने के बाद रेड लाइट की जगह पर करीना कपूर का चेहरा आता है और वही 'कभी खुशी कभी गम' का मशहूर डायलॉग चलता है, 'कौन है जिसने पू को दोबारा मुड़कर नहीं देखा'. इस वीडियो को ट्वीट करते हुए दिल्ली पुलिस ने लिखा, कौन है जिसने नियम तोड़ा. पू को अटेंशन पसंद है और ट्रैफिक लाइट्स को भी.

यह भी पढ़ें: 24 देशों में बैन है यह कुत्ता, ये 8 माने जाते हैं सबसे खतरनाक

 

यह भी पढ़ें: Viral Video: फिटनेस के लिए बकरे से भिड़ जाता है ये बंदा, देखें किसने किसको दी पटखनी 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों (Latest News) पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में (Hindi News) पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement