Advertisement

Video: कुत्ते की शादी का वीडियो वायरल, देखकर आपको हो सकती है जलन

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि कुत्ते ने दूल्हे की तरह ब्लैक सूट पहना है और उसकी पार्टनर व्हाइट गाउन में तैयार खड़ी है और सिर पर फूल भी सजाए हुए हैं.

Video: कुत्ते की शादी का वीडियो वायरल, देखकर आपको हो सकती है जलन
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जानवरों के वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किए जाते हैं. ट्विटर हो, इंस्टाग्राम या फेसबुक जानवरों के वीडियो बहुत देखे जाते हैं और यही वजह है कि इनके शेयर और व्यू मिलियन्स में होते हैं. खासतौर पर कुत्तों के वीडियो. आपने क्यूट पपी वीडियो देखे होंगे, खेलते-कूदते मस्ती करते कुत्ते लेकिन आज हम आपको एक कुत्ते की शादी की तस्वीरें और वीडियो दिखाने वाले हैं.

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि कुत्ते ने दूल्हे की तरह ब्लैक सूट पहना है और उसकी पार्टनर व्हाइट गाउन में तैयार खड़ी है और सिर पर फूल भी सजाए हुए हैं. एक महिला दोनों की शादी की रस्में करवाती दिख रही है. यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को बेहद पसंद आ रहा है. लोग इस जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे. लिंडा नाम की एक यूजर ने लिखा, मैंने कभी अपनी जिंदगी में इतनी प्यारी दुल्हन नहीं देखी. बेस्ट ऑफ लक. मयंक ने लिखा, बेहद प्यारा...जिसने भी अपने पेट्स के लिए यह खास फोटोशूट और प्लानिंग की वह बेहद खास है.

यह भी पढ़ें: Video: नदी की तेज धार में फंस गया हाथी का बच्चा, मां ने बचाने के लिए लगा दी जान की बाजी  


वरुणिका ने लिखा, हमें इस शादी के और वीडियो देखने हैं. दोनों ही बेहद प्यारे लग रहे हैं. ज्यादातर लोगों ने दुल्हन के व्हाइट गाउन में सजी लूना की तारीफ की. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और लोग इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Optical Illusion: सैकड़ों सी लायन के बीच छिपा है ऊदबिलाव, तेज नजर है तो ढूंढ निकालिए

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement