Advertisement

उद्धव से ज्यादा महाराष्ट्र में तेजस ठाकरे की क्यों हो रही चर्चा? कौन है 'Boiga Thackerayi'

Tejas Thackeray उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने सांप की एक नई प्रजाति की खोज की थी और इसका नाम भी उन्होंने ठाकरे परिवार पर रखा था.

उद्धव से ज्यादा महाराष्ट्र में तेजस ठाकरे की क्यों हो रही चर्चा? कौन है 'Boiga Thackerayi'

उद्धव ठाकरे के साथ बेटे आदित्य और तेजस (फाइल फोटो)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाडी (MHA) सरकार गिर गई है. उद्धव ठाकरे ने बुधवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. अब एकनाथ शिंदे राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे. इस बीच उद्धव ठाकरे के छोटे बेटे की तेजस ठाकरे (Tejas Thackeray) भी चर्चा में आ गए हैं. तेजस ठाकरे वाइल्ड लाइफ कंजवेर्टिव हैं. उनकी राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं हैं.


दरअसल, तेजस ठाकरे को बुधवार को पिता उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के साथ राजभवन जाते हुए कार की अगली सीट पर बैठे देखा गया था. उद्धव मर्सिडीज कार चलाते हुए राजभवन पहुंचे थे और उनके साथ उनके बेटे आदित्य और तेजस के साथ-साथ उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे भी मौजूद थी. तेजस उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने 2019 में महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में सांप की एक नई प्रजाति की खोज की थी और इसका नाम भी उन्होंने ठाकरे परिवार पर रखा था.

ये भी पढ़ें- Breaking News: Eknath Shinde होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, आज ही लेंगे शपथ

कौन है  Boiga Thackerayi?
इस सांप का नाम बोइगा ठाकेराई! बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन फाउंडेशन पुणे के निदेशक वरद गिरी ने कहा कि इस प्रजाति को आमतौर पर कैट स्नेक (Snake) के रूप में जाना जाता है. इस प्रकार के सांप पूरे भारत में मौजूद हैं, लेकिन पश्चिमी घाट के अलग कुछ प्रजातियां हैं. तेजस ठाकरे ने पहली बार 2015 में इस प्रजाति के सांप को देखा था. यह नया सांप रात में सक्रिय होता है, इसमें जहर नहीं होता है.

 

ये भी पढ़ें- Eknath Shinde का सीएम बनना उद्धव ठाकरे के लिए बुरी खबर: उमर अब्दुल्ला

आदित्य ठाकरे ने शेयर किया था फोटो
बड़े भाई आदित्य ठाकरे ने उस समय सांप की एक तस्वीर को ट्वीटर पर पोस्ट किया था. जिसमें लिखा, 'बोइगा ठाकरे! मेरे भाई तेजस ने पश्चिमी घाट में सांप की इस खूबसूरत प्रजाति की खोज की है! इसका नाम उन्होंने खुद दिया है. यह सांप केवल मेंढक और उनके अंडे खाता है.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement