Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IPL 2022 KKR Vs PBKS: आज भी टॉस की होगी अहम भूमिका, जानें कैसा है वानखेड़े की पिच का मिजाज!

वानखेड़े की पिच पर आज पंजाब और केकेआर की टीम आमने-सामने होंगी. दोनों ही टीमों के लिए यह मैच जीतकर मोमेंटम पाने का अहम मौका है.

Latest News
IPL 2022 KKR Vs PBKS: आज भी टॉस की होगी अहम भूमिका, जानें कैसा है वानखेड़े की पिच का मिजाज!

वानखेड़े पर तैयार किया गया है लाल पिच

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वानखेड़े में आज पंजाब और कोलकाता की मैच के बीच मुकाबला होने जा रहा है. आम तौर पर हाई स्कोरिंग माने जाने वाले इस ग्राउंड पर पिछले 2 मैचों में मिला-जुला असर देखने को मिला है. पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने यहां 180 रनों के लक्ष्य को हासिल किया था. 

हाई स्कोरिंग हो सकता है मैच
मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम को आमतौर पर बल्‍लेबाजों के लिए मददगार माना जाता है. यहां की पिच पर कई हाई स्‍कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं. वानखेड़े स्‍टेडियम की पिच लाल मिट्टी से तैयार की गई है. हालांकि, यहां पर मौजूदा आईपीएल के दो मुकाबले खेले गए, उसमें दूसरी पारी में बल्‍लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. पिच रिपोर्ट की मानें तो बल्लेबाजों को मुश्किल आ सकती है. हाई स्कोर मैच हो सकता है. 

ओस की होगी भूमिका
वानखेड़े की पिच के लिए यह तो तय है कि ओस बड़ी भूमिका निभाती हुई नजर आएगी. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना पसंद करेगी. यहां पहले दो मैचों में ज्‍यादा बड़ा स्‍कोर देखने को नहीं मिला, लेकिन आज रोलिंग के कारण पिच पहले से ज्‍यादा सपाट होगी. ऐसे में कोलकाता और पंजाब के बीच मुकाबला हाई स्‍कोरिंग होने की पूरी उम्‍मीद है. इस सीजन में दिल्ली की टीम यहां 180 के लक्ष्य को हासिल कर चुकी है. 

ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
आज वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला शाम को खेला जाएगा. एक्यूवेदर के मुताबिक, 1 अप्रैल की शाम को मुंबई का मौसम गर्म और साफ रहेगा. 30 डिग्री सेल्सियस के करीब तापमान और 74 फीसदी नमी रहेगी. बारिश की कोई संभावना नहीं है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement