Advertisement

पाकिस्तान समेत इन चार टीमों को Sachin Tendulkar ने बताया सेमीफाइनल का दावेदार

Sachin Tendulkar ने न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका को T20 World Cup 2022 में डार्क हॉर्स बताया, जो किसी भी टीम को हराने की क्षमता रखती हैं.

पाकिस्तान समेत इन चार टीमों को Sachin Tendulkar ने बताया सेमीफाइनल का दावेदार

Sachin favorite four for t20 world cup 2022

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी:  16 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) का आगाज हो गया. पहले दौर में 8 टीमें दो ग्रुप में मुकाबला कर रही हैं और 21 अक्टूबर को इन दो ग्रुप से चार टीमें सुपर 12 (World Cup Super 12) में जगह बनाएंगी. 22 अक्टूबर से सुपर 12 के मुकाबले खेले जाएंगे और पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया (Defending Champion) का सामना न्यूजीलैंड से होगा. नामीबिया ने पहले ही मुकाबले में श्रीलंका को हराकर ये बता दिया था कि इस बार का विश्वकप बड़ा रोमांचक होने जा रहा है. ऐसे में अभी से विश्वविजेता और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दावेदारों को चुनना मुश्किल है.

ऑस्ट्रेलिया ने नए नियम के तहत इस विध्वंसक बल्लेबाज को टीम में किया शामिल

हालांकि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने ऐसी चार टीमों को दावेदार बताया है जो सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं. तेंदुलकर ने सेमीफाइनल की चार टीमों के अलावा दो ऐसी टीमों का भी नाम लिया जो पलटवार कर सकती हैं. सचिन तेंदुलकर ने एक इंटरव्यू में कहा, "मैं चाहता हूं कि भारत चैंपियन बने. मेरे हिसाब से शीर्ष चार टीमें भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड होंगी. दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड डार्क हॉर्स साबित हो सकती हैं. अफ्रीकी टीम ऐसी परिस्थितियों में खेल चुकी है." 

तेंदुलकर ने बुमराह की कमी खलने पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, "हमारे वेस्ट तेज गेंदबाजों में से एक के न होने से टीम पर प्रभाव पड़ेगा. बुमराह प्लेइंग-11 में प्रमुख खिलाड़ी रहे हैं. हालांकि, अच्छी बात यह है कि टीम के पास कई खिलाड़ी हैं. उनके रिप्लेसमेंट मोहम्मद शमी भी अनुभवी और सक्षम हैं. उन्होंने पहले भी भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है. वह एक सही रिप्लेसमेंट हो सकते हैं."

NAM vs UAE: नामीबिया को हराने का बाद भी T20 World Cup 2022 से बाहर हुई UAE, सुपर 12 में पहुंचीं 2 टीम

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement