स्पोर्ट्स
36 National Games: पिछले 7 वर्षों से राष्ट्रीय खेलों का आयोजन टल रहा था लेकिन इस बार गुजरात इसकी मेजबानी कर रहा है.
डीएनए हिंदी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज से गुजरात के दौरे पर हैं और आज वे देश के 36वें राष्ट्रीय खेलों (36th National Games) का उद्घाटन करेंगे. 7 वर्षों के बाद इन खेलों का आयोजन किया जा रहा है. इस बार नेशनल गेम्स में 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों और सेवाओं के करीब 7,000 एथलीट 36 खेल विधाओं में भाग लेंगे.
ये नेशनल गेम्स गुजरात के लिहाज से काफी अहम हैं क्योंकि पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन गुजरात में किया जा रहा है. ये खेल अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, राजकोट, भावनगर और वडोदरा में आयोजित होंगे. इन खेलों में 36 खेल स्पर्धाओं का आयोजन होगा. साइकलिंग के इवेंट दिल्ली के आईजी वेलोड्रम में आयोजित होनी हैं.
सूर्या के तेज और चाहर-अर्शदीप के तूफान ने लगाई टीम इंडिया की नैया पार
आपको बता दें कि राष्ट्रीय खेल सात साल के लंबे अंतराल के बाद वापसी कर रहे हैं. तकनीकी रूप से यह आयोजन टेबल टेनिस प्रतियोगिता से शुरू हुआ जो 20 से 24 सितंबर के बीच आयोजित किया गया था. कुछ खेल आयोजन भी शुरू हो गए हैं; हालांकि, उद्घाटन समारोह 29 सितंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में निर्धारित है और अधिकांश खेल 30 तारीख से शुरू होंगे. इन खेलों का समापन 12 अक्टूबर को होगा.
नियमों के मुताबिक राष्ट्रीय खेल हर दो साल में होने चाहिए. ये उन वर्षों में नहीं होने चाहिए जिसमें ओलंपिक खेल और एशियाई खेल निर्धारित होते हैं. हालांकि हाल के दिनों में इसका अभ्यास नहीं किया गया है. वहीं अहम बात यह भी है कि राष्ट्रीय खेलों का पिछला संस्करण 2015 में केरल में हुआ था.
सूर्या चढ़े और बाबर गिरे, देखें लेटेस्ट ICC T20 Ranking में कौन किस स्थान पर
इसके बाद साल 2016 में गोवा में इनका आयोजन होना था लेकिन लॉजिस्टिक मुद्दों के कारण यह आयोजन स्थगित होता रहा. वहीं 2019 में भारतीय ओलंपिक संघ ने खेलों के आयोजन में विफल रहने के लिए गोवा पर 10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने की भी धमकी दी थी. इसके बाद साल 2020 में COVID-19 महामारी के कारण खेलों को एक बार फिर अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था.
सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, रोहित- विराट को इस मामले में छोड़ा पीछे
राष्ट्रीय खेलों में इस बार कई स्टार खिलाड़ी भी शामिल होंगे. इनमें मीराबाई चानू, अविनाश सेबल, मुरली श्रीशंकर, अन्नू रानी और श्रीहरि नटराज जैसे सितारे अपने-अपने राज्यों और टीमों के लिए आएंगे. हालांकि पीवी सिंधू, नीरज चोपड़ा जैसे खिलाड़ी इन खेलों में हिस्सा नहीं लेंगे.
आपको बता दें कि इन राष्ट्रीय खेलों में 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 7000 एथलीट, भारतीय सशस्त्र बलों की सेवा-खेल टीम के साथ, राष्ट्रीय खेलों में भाग लेंगे. इस बार 36 खेलों का आयोजन होना है.
Legends League Cricket 2022: जानें कौन-सी टीमें क्वालीफायर्स खेलने की हैं दावेदार
एक्वेटिक्स, तीरंदाजी, भारतीय तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बीच स्पोर्ट्स, बॉक्सिंग, कैनोइंग, साइकिलिंग, तलवारबाजी, फुटबॉल, गोल्फ, जिम्नास्टिक, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, लॉन बाउल, मल्लखंभ, नेटबॉल, रोलर खेल, रोइंग, रग्बी 7s, शूटिंग, सॉफ्ट टेनिस, सॉफ्टबॉल, स्क्वैश, टेबल टेनिस, टेनिस, ट्रायथलॉन, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन, कुश्ती, वुशु और योगासन.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.