Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Champions Trophy 2025 Schedule: आ गया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल, इस दिन खेला जाएगा फाइनल

ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो सकती है. जानिए कब खेला जाएगा फाइनल.

Latest News
Champions Trophy 2025 Schedule: आ गया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल, इस दिन खेला जाएगा फाइनल

पिछले चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया था.

Add DNA as a Preferred Source

पाकिस्तान की मेजबानी में खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (CT 2025) के लिए 20 दिन की विंडो खोज ली गई है. टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से हो सकती है. इंटरनेशल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और CT 2025 का हिस्सा बनने वाले देशों के क्रिकेट बोर्ड के सुत्रों ने क्रिकबज से इसकी पुष्टि की है. 2017 के बाद चैंपियंस ट्रॉफी का पहली बार आयोजन हो रहा है. इस टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में पाकिस्तान की टीम भारत को हराकर चैंपियन बनी थी.


ये भी पढ़ें: भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान को मिली बड़ी खुशखबरी, फिट हुआ धुरंधर ऑलराउंडर 


इस दिन खेला जाएगा फाइनल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फरवरी और मार्च के बीच खेला जाएगा. टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से होने जा रही है. वहीं फाइनल मैच रविवार, 9 मार्च को होगा. आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में कब, कौन सा मैच खेला जाएगा, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि शेड्यूल इन 20 दिनों के अंदर ही फिट किया जाएगा. आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के संभावित डेट्स सभी क्रिकेट बोर्ड्स को भेज दी गई है, ताकि इसके अनुसार वे अपनी टी20 लीग्स के शेड्यूल बना सकें.

आईसीसी ने पहले सोचा था कि टूर्नामेंट शुक्रवार से शुरू होकर रविवार को खत्म हो जाए. हालांकि CT 2025 की जो विंडो सामने आई है, उसमें टूर्नामेंट की शुरुआत बुधवार (19 फरवरी) से होगी. मगर फाइनल रविवार को ही खेला जाएगा. पिछली बार 2017 चैंपियंस ट्रॉफी 18 दिन के विंडो में खेला गया था. उस साल टूर्नामेंट गुरुवार, 1 जून से शुरू होकर रविवार (18 जून) को समाप्त हुआ था.

क्या पाकिस्तान खेलने जाएगी टीम इंडिया?

बता दें कि यह अभी तक कन्फर्म नहीं है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सारे मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे या नहीं, क्योंकि भारत का अपने पड़ोसी मुल्क में खेलने जाना तय नहीं है. माना जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) एशिया कप 2023 की तरह हाइब्रिड मॉडल में इस टूर्नामेंट को आयोजित कर सकती है. पिछले एशिया कप में भारत के सारे मैच और फाइनल श्रीलंका में खेला गया था. टीम इंडिया पाकिस्तान जाएगी या नहीं, इस पर बीसीसीआई , पीसीबी या आईसीसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement