Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

ICC में चलेगी 'दादागिरी', BCCI अध्यक्ष गांगुली करने वाले हैं ये बड़ा काम!

अगर सौरव गांगुली ICC President बन जाते हैं तो Jay Shah को BCCI अध्यक्ष का पद मिलना तय माना जा रहा है.

ICC में चलेगी 'दादागिरी', BCCI अध्यक्ष गांगुली करने वाले हैं ये बड़ा काम!

Sourav Ganguly Likey to become ICC President

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को BCCI के संविधान संशोधन बिल को मंजूरी दे दी. जिसके बाद बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह अपने पद पर बने रह सकते हैं. सितंबर में इन दोनों का कार्यकाल समाप्त होने वाला था लेकिन संशोधन को मंजूरी मिलने के बाद अब दोनों का कार्यकाल तीन साल के लिए और बढ़ गया है. अब माना जा रहा है कि गांगुली आईसीसी की अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ सकते हैं.

अगर गांगुली आईसीसी के अध्यक्ष बनाए जाते हैं तो जय शाह बीसीसीआई अध्यक्ष का पद संभालेंगे और अरुण धूमल बीसीसीआई सचिव के रूप में काम करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत के पूर्व कप्तान नवंबर में ICC अध्यक्ष बन सकते हैं. वर्तमान ICC अध्यक्ष ग्रेग बार्कले का कार्यकाल समाप्त होने वाला है, इसलिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के चुनाव होने वाले हैं. हालांकि इस साल बर्मिंघम में हुए वार्षिक सम्मेलन में बार्कले ने और दो वर्षों तक पद पर रहने की इच्छा जाहिर की थी. 

T20 World Cup के बाद इन तीन खिलाड़ियों को Team India से किया जा सकता है बाहर

बर्मिंघम में हुई मीटिंग में अगले प्रमुख को चुनने की प्रक्रिया भी तय की गई. अध्यक्ष के चुनाव के लिए अब दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता नहीं होगी. हाल ही में एक प्रस्ताव के अनुसार, जो उम्मीदवार 51% वोट हासिल करेगा, वह जीतेगा. चुनाव के लिए उम्मीदवार को 16 सदस्यीय बोर्ड में निदेशकों से नौ वोट की आवश्यकता होगी. वोट हासिल करने में सफल होने पर गांगुली बीसीसीआई का पद छोड़ देंगे. 

अगर गांगुली चुनाव जीतने में कामयाब होते हैं तो आईसीसी अध्यक्ष का पद संभालने वाले पांचवें भारतीय बन जाएंगे. एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर ने उनसे पहले आईसीसी अध्यक्ष का पद संभाला था. आईसीसी अध्यक्ष का पद पर जगमोहन डालमिया और शरद पवार भी रह चुके हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement