Advertisement

Vivah Muhurat 2024: इस दिन से फिर बजेंगी शहनाई, जानिए अप्रैल से लेकर दिसंबर तक विवाह के शुभ मुहूर्त

Shubh Vivah Muhurat: आज खरमास की समाप्ति के साथ ही शहनाई बजना शुरू हो जाएंगी. अप्रैल माह में कई दिनों तक शादियों के शुभ मुहूर्त हैं.

Latest News
Vivah Muhurat 2024: इस दिन से फिर बजेंगी शहनाई, जानिए अप्रैल से लेकर दिसंबर तक विवाह के शुभ मुहूर्त
Add DNA as a Preferred Source

Vivah Ke Shubh Muhurat: मीन की संक्रांति के बाद 14 मार्च से लगा खरमास चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की 13 अप्रैल को समाप्त हो जाएगा. सूर्य खरमास शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बाहर आएंगे. इसके बाद 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि ​में गोचर करेंगे, जिसके बाद वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे. हालांकि अप्रैल माह (Shubh Muhurat) में शहनाई सिर्फ कुछ ही दिनों तक बजेगी. इसकेि बाद फिर विवाह के शुभ मुहूर्त जुलाई से लेकर दिसंबर तक रहेंगे.

ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार के अनुसार, 18 अप्रैल से लेकर 22 अप्रैल के बीच शादी विवाह के बेहद शुभ योग हैं. इस शुभ मुहूर्त में विवाह करना शुभकारी है. हालांकि इसके बाद 23 अप्रैल को शुक्र ग्रह अस्त हो जाएंगे, जिसके चलते विवाह कार्य रुक जाएंगे. इसकी वजह विवाह कार्यों के लिए शुक्र ग्रह का अच्छी स्थिति में होना बेहद जरूरी है. चूंकि 23 अप्रैल से लेकर 30 जून तक सूर्य अस्त रहेंगे. ऐसे में शादी विवाह के कार्य संपन्न नहीं होंगे. इन पर रोक लग जाएगी. 

आइए जानते हैं अप्रैल में शुभ विवाह के मुहूर्त

अप्रैल में विवाह कार्यक्रम शुरू हो गये हैं. 13 अप्रैल से लेकर 22 अप्रैल तक विवाह के कई शुभ मुहूर्त हैं. इनमें मुख्य रूप से 18 अप्रैल, 19 और 20 अप्रैल को शुभ विवाह के योग बन रहे हैं. यह बेहद शुभ मुहूर्त हैं. हालांकि इसके शुक्र अस्त होने से अगले दो महीने तक शहनाई नहीं बजेंगी. 

जुलाई में ये हैं विवाह के शुभ मुहूर्त

शुक्र 30 जून को उच्च स्थान पर आ जाएगा. इसके बाद 9 जुलाई से शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे. जुलाई माह में 9, 11, 12, 13, 14 और 15 जुलाई को विवाह के शुभ योग हैं. इसके बाद विवाह का शुभ मुहूर्त नवंबर और दिसंबर में शुरू होगा. 

नवंबर और दिसंबर 2024 में ये हैं विवाह के शुभ मुहूर्त

साल के आखिरी महीने नवंबर और दिसंबर में कई शुभ मुहूर्त हैं. इनकी शुरुआत 12 नवंबर से होगी. इसके बाद 13, 16, 17,18, 22, 23, 25, 26, 28 और 29 नवंबर को विवाह शुभ हैं. इस माह 11 दिन शहनाई बजने के लिए बेहद शुभ हैं. वहीं दिसंबर माह में विवाह के 6 शुभ मुहूर्त हैं. इनकी शुरुआत 4 दिसंबर से लेकर 5, 9, 10, 14 और 15 तक रहेगी. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement