Advertisement

Mole Sign: शरीर पर इस जगह है तिल तो अचानक होगा भाग्योदय

समुद्र शास्‍त्र (Samudra Shastra) में शरीर के विभिन्‍न हिस्‍सों में तिल (Mole) का होना अलग-अलग प्रभाव डालता है. तिल न केवल स्‍वभाव (Nature) , भाग्‍य (Luck) और अचानक धन लाभ (Sudden Money Gains) के बारे में बताता है, बल्कि कुछ तिल आपके स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में भी जानकारी देते हैं.

Latest News
Mole Sign: शरीर पर इस जगह है तिल तो अचानक होगा भाग्योदय

शरीर में तिल की जगह बातती है आपके भाग्‍य की कहानी

 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कुछ तिल सौंदर्य (Beauty) को निखार देते हैं तो कुछ तिल चेहरे या शरीर पर ऐसे होते हैं, जिनका होना जंचता नहीं है. समुद्र शास्‍त्र में हर तिल का अपना एक महत्‍व बताया गया है. आप चाहें तो इस तिल के जरिये सामने वाले के स्‍वभाव (Nature),  व्‍यक्तित्‍व (Personality) के बारे में आसानी से पता लगा सकते हैं.

हर किसी के शरीर में कही न कहीं तिल जरूर होता है. कुछ तिल जन्‍म से होते हैं और कुछ समय के साथ शरीर पर नजर आते हैं. अचानक से आने वाले तिल कई बार भाग्‍योदय या धन प्राप्ति का संकेत देते हैं तो कई बार ये विपरीत परिस्थितियों के प्रति सचेत भी करते हैं. तो चलिए जानें कि शरीर के किस भाग पर मौजूद तिल किस बात की जानकारी देता है. 

यह भी पढ़ें: B Name Personality Traits: नाम का पहला अक्षर है B तो जानिए इनकी लाइफ से जुड़े कई राज
 
शुभ फल प्राप्ति का संकेत देने वाले तिल
तिल का अकार भी कई संकेत देता है. अगर छोटा है तो इसका बहुत प्रभाव नहीं होता है लेकिन अगर तिल बहुत बड़ा हो तो उसका प्रभाव नजर आता है. लंबाई में गोलाई लिए तिल अच्छे परिणाम देने वाले होते हैं. सिर पर दाईं ओर तिल हो तो व्यक्ति के जीवन में ऐश्वर्य और सुख बहत होता है. ऐसे लोगों का भाग्य तेज होता है. अगर तिल बाईं ओर हो तो ये सामान्‍य फल देता है. 

अचानक होता है धनलाभ
अगर आपके कनपटी के दाहिने ओर तिल हो तो ये अचानक भाग्‍योदय का संकेत देता है. ये‍ तिल अचानक विवाह, धन प्राप्ति का संकेत देता है. अगर तिल दाएं है तो धन और बाएं है तो अचानक विवाह का संकेत देता है. 

यह भी पढ़ें: Lizard in Dream: सपने में छिपकली का दिखना देता है इन बातों का संकेत, जानें ज्योतिष शास्‍त्र क्‍या कहता है

राजपद की होती है प्राप्ति
बाएं गाल पर तिल होना स्त्रियों के लिए शुभ होता है. ये तिल उनके राजपद और सुयोग्य संतान की प्राप्ति का संकेत है. तिल भौहों की नोक या माथे पर हो तो राजपद की प्राप्ति का योग तेज हो जाता है. 

सौभाग्‍य का सूचक

नाक के आगे वाले हिस्से में तिल हो तो स्त्री को परम सुख की प्राप्ति होती है. भौहों के बीच खाली जगह पर तिल होना बहुत ही सौभाग्‍य का प्रतीक माना जाता है. ऐसे लोगों का दांपत्‍य जीवन बेहद सुखमय होता है. वहीं तिल अगर बाईं भौंह पर हो तो ये दांपत्‍य जीवन में तनाव का संकेत देता है.

ऐसे तिल नहीं होते अच्‍छे
पलकों पर तिल शुभ नहीं माना जाता है. ये तिल कष्‍ट का संकेत देता है. नाक के अग्रभाग पर तिल विलासी होने के और ऊपरी होंठ पर तिल धनवान और प्रतिष्ठावान बनाने का संकेत देता है. होंठ पर तिल कंजूसी का संकेत देता है.

नहीं रहता है धन का अभाव
नाक की नोक पर तिल या नाक के दाहिनी ओर तिल भाग्‍य साथ देने का संकेत है. ऐसे लोगों को कभी धन का अभाव नहीं होता. वहीं,  बाईं तरफ का तिल अशुभ प्रभाव देने वाला माना जाता है. ऐसे लोगों के पास 

कर्मठ होते हैं ऐसे लोग
गले के बीच में तिल लंबी आयु और ऐश-ओ-आराम की जिंदगी का संकेत है. गले के आगे के भाग में तिल अधिक मित्र और पीछे तिल होना कर्मठता का संकेत देता है. गले के पीछे स्थित तिल व्यक्ति को सौभाग्यशाली बनाते हैं लेकिन कंधे और गर्दन के जोड़ पर स्थित तिल का फल शुभ नहीं होता है.

कामुकता का प्रतीक
समुद्रशास्त्र के अनुसार माथे पर तिल भाग्यवान बनाता है. वहीं, होठों पर तिल कामुकता का प्रतीक होता है. तिल स्त्री के शरीर पर बाएं भाग में तथा पुरुष के शरीर पर दाएं भाग में शुभ माना गया है.

सुख-शांति से बीतता है जीवन
हाथ की उंगलियों के बीच स्थित तिल सौभाग्य का संकेत देता है. अंगूठे पर तिल जातक को कार्यकुशल, व्यवहारकुशल और न्यायप्रिय बनाते हैं. तर्जनी पर तिल विद्या और धन का संकेत देता है. मध्यमा उंगली पर तिल सुखी जीवन का प्रतीक है. अनामिका पर तिल जातक को विद्वान, यशस्वी, धनी और पराक्रमी होने का संकेत देता है. 

धन-समृद्धि प्राप्ति का संकेत
यदि तिल दोनों कंधों पर स्थित है तो ये संघर्षमय जीवन का इशारा करता है. दाएं कंधे पर तिल तेज बुद्धि , ज्ञान का संकेत है. कमर पर तिल शुभफलदायी, पेट पर शुभ नहीं माने जाते हैं. ऐसे जातक भोजन के शौकीन होते हैं और बीमार भी रहते हैं. नाभि के आसपास स्थित तिल जातक को धन-समृद्धि दिलाते हैं.  यदि तिल नाभि से नीचे है तो धन का अभाव रहता है. 

घुमक्कड़ और खर्चीले होते हैं ऐसे लोग
पीठ पर तिल जातक के रोमांटिक स्वभाव को बताता है. ऐसे लोग घुमक्कड़ और खर्चीले होते हैं. 

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है.) 


देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement