Advertisement

Navratri Wishes and Blessings: आज से शुरू शारदीय नवरात्रि, अपनों को भेजें शुभकामनाएं और प्यार भरे संदेश

आज से Navratri शुरू हो गई, आज से नौ दिनों तक देवी मां की पूजा आराधना की जाएगी, आप भी मां की भक्ति भरे संदेश और शुभकामनाएं अपनों को भेजें

Navratri Wishes and Blessings: आज से शुरू शारदीय नवरात्रि, अपनों को भेजें शुभकामनाएं और प्यार भरे संदेश
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Navratri Wishes and Blessings- आज से नवरात्रि (Navratri 2022) का आगाज हो गया,आज से नौ दिनों तक हर घर में मां दुर्गा की पूजा आराधना की जाएगी. नौ दिन तक व्रत रखे जाएंगे. इस दौरान चारों ओर के आभामंडल में एक सकारात्मक ऊर्जा नजर आएगी. चलिए आप भी अपने अपनों को आज नवरात्रि की शुभकामनाएं दें. कलश स्थापना के बाद हर कोई अपने घरों में मां की पूजा शुरू कर देंगे. अपने अपनों को कुछ इस तरह से नवरात्रि की विशेज भेजें. 

मां की आराधना का ये पर्व हैं

मां के नौ रूपों की भक्ति का पर्व हैं

बिगड़े काम बनाने का पर्व हैं

भक्ति का दिया दिल में जलाने का पर्व हैं

शुभ नवरात्रि 2022

Navratri wishes

यह भी पढ़ें- कब है घट स्थापना का शुभ मुहूर्त, ऐसे करें पूजा और विधि क्या है 

सर्व मंगल मांगल्ये, शिवे सर्वार्थ साधिके

शरण्ये त्र्यम्बके गौरी, नारायणी नमोस्तुते

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं


मां भरती झोली खाली! मां अम्बे वैष्णो वाली! 

मां संकट हरने वाली! मां विपदा मिटाने वाली! 

मां के सभी भक्तों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

Navratri wishes and Shubhkamnayein


या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता:

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर,
हर घर में विराजी अंबे मां, हम सबकी जगदंबे मां
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

यह भी पढे़ं- कलश स्थापना और देवी की नौ दिनों की पूजा के दौरान रखें इन वास्तु की बातों का खयाल


रूठी है तो मना लेंगे
पास अपने बुला लेंगे,
मइया है वो दिल की भोली
बातों में उसे रिझा लेंगे,
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement