Advertisement

Jupiter Transit 2024: गुरु ग्रह के गोचर से चमक जाएगा इन राशि के जातकों का भाग्य, धन लाभ के साथ हर काम में मिलेगी सफलता

Guru Gochar 2024: ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन एक आम प्रक्रिय है, लेकिन इनका प्रभाव सभी राशि और जातकों पर पड़ता है. यह शुभ और अशुभ दोनों तरह से प्रभावित करता है. ऐसे में जानते हैं कि गुरु ग्रह का परिवर्तन किन राशियों के लिए शुभ होगा.  

Latest News
Jupiter Transit 2024: गुरु ग्रह के गोचर से चमक जाएगा इन राशि के जातकों का भाग्य, धन लाभ के साथ हर काम में मिलेगी सफलता
Add DNA as a Preferred Source

Jupiter Transit 2024: ग्रहों का एक राशि और नक्षत्र से दूसरे में परिवर्तन एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन ज्योतिष में इसे विशेष माना जाता है. इसकी वजह ग्रहों के गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है. इनमें भी कई ग्रह ऐसे हैं, जो ज्यादातर राशियों के लाभकारी होते हैं तो कुछ का अशुभ प्रभाव पड़ता है. इसी कड़ी में देवगुरु बृहस्पति मेष राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करने जा रहे हैं. गुरु बृहस्पति (Guru Grah Gochar 2024) का यह बदलाव कुछ लोगों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ साबित होगा. हालांकि देवगुरु की कृपा से ही व्यक्ति को भाग्योदय होता है. उसे संतान, शिक्षा, ज्ञान, धार्मिक कार्य, यात्रा का लाभ प्राप्त होने के साथ ही पुण्य कर्मों में मन लगता है. बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं. 

गुरु बृहस्पति 1 मई से मेष राशि को छोड़कर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. गुरु बृहस्पति का यह परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा. उन पर भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होगी. इन राशि के जातकों के सभी काम अपने आप बनते चले जाएंगे. हर काम में सफलता प्राप्त होगी. आइए जानते हैं कौन कौन सी वह राशियां हैं, जिन्हें गुरु  बृहस्पति की कृपा प्राप्त होगी और उनके सारे काम बनते चले जाएंगे. 

वृषभ राशि

गुरु ग्रह के मेष राशि वृषभ में प्रवेश करना इस राशि के जातकों के लिए बेहद फलदायक साबित होगा. जीवन में पिछले समय से चल रही आर्थिक तंगी खत्म होगी. धन लाभ हो सकता है. भाई बहनों के रिश्तें में मिठास आएगी. जीवनसाथी का पूर्ण साथ मिलेगा. जो भी काम अब तक अटके हुए थे. वह अपने आप बनने लगेंगे. नौकरी और व्यापार में समय अच्छा रहेगा. काम के साथ ही आय में बढ़ोतरी होगी. मन प्रसन्न रहेगा.   

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु ग्रह का गोचर लाभाकारी साबित होगा. इसमें नौकरी से लेकर व्यापार में बढ़ोतरी होगी. समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. पिछले समय से चली आ रही परेशानी और स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं मुक्ति मिल जाएगी. परिवार में भी प्यार बढ़ेगा. शिक्षा से जुड़े लोगों के यह समय बेहद शुभकारी साबित होगा. इस समय में आपको लाभ होना तय है. प्रमोशन के साथ ही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है. अगर कोई नई नौकरी या व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो यह समय सबसे शुभ साबित होगा. 

कन्या राशि

गुरु ग्रह का गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए अवसर लेकर आया है. इन्हें काम से लेकर रोजगार में विशेष लाभ और मौके प्राप्त होंगे. रोजगार की तलाश खत्म होगी. इससे आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. धन लाभ के योग बन रहे हैं. दांपत्य जीवन सुख में रहेगा. पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के साथ ही समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. निवेश के लिए यह समय सबसे शुभ है. इस समय किया गया निवेश अगले समय में दोगुने लाभ दे सकता है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement