Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Summer Tips: गर्म हवा और तेज धूप से बना सकती है बीमार बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, ठंडा-ठंडा रहेगा शरीर

Summer Tips: गर्मी के मौसम में सेहत का ख्याल रखने के लिए इन टिप्स को अपनाना चाहिए. यह गर्मी से राहत के लिए बहुत ही अच्छी टिप्स हैं.

Latest News
Summer Tips: गर्म हवा और तेज धूप से बना सकती है बीमार बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, ठंडा-ठंडा रहेगा शरीर

Tips For Summer

Add DNA as a Preferred Source

Summer Health Tips: इन दिनों चारों तरफ गर्मी का सितम छाया हुआ है. गर्म हवाएं और तेज धूप के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्लिक हो गया है. इस गर्म मौसम में अपनी सेहत का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी होता है वरना गर्मी (Tips For Summer) के कारण लू लगने से तबियत खराब हो सकती है. आपको इस गर्म मौसम में खुद को ठंडा रखने के लिए इन टिप्स (Tips To Stay Cool In Summer) को फॉलो करना चाहिए.

गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए टिप्स
गर्म चीजों को खाने से बचें

गर्म मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए जरूरी है कि आप गर्म चीजों का सेवन करने से परहेज करें. इसके साथ ही खट्टे पदार्थ जैसे टमाटर, नमकीन, खट्टी क्रीम से भी परहेज करें. गर्मियों में ज्यादा नॉनवेज भी नहीं खाना चाहिए.

शरीर को हाइड्रेट रखें

गर्मी के मौसम में धूप के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है. ऐसे में गर्मी से बचने के लिए बॉडी को हाइड्रेट रखना चाहिए. इसके लिए दिनभर में 4 लीटर से अधिक पानी पिएं. नारियल पानी, नींबू पानी और सत्तू शरबत आदि खूब पिएं.


बेहद चमत्कारी है अर्जुन की छाल, इन 4 रोगों की कर देगी छुट्टी


धूप में बाहर निकलने से बचें

धूप और गर्मी के मौसम में घर से बाहर जाने से बचना चाहिए. इन दिनों जितना हो सके घर में रहें और रात के समय घर से बाहर समय बिताना चाहिए. चंद्रमा की रोशनी से शरीर को ठंडक मिलती है.

डे स्लीप है जरूरी

गर्म मौसम में दोपहर को हल्की नींद लेनी चाहिए. ध्यान रहे कि आपको डे स्लीप ठंडी जगह पर लेनी चाहिए. धूप और गर्मी से खत्म हुई ऊर्जा सोने से वापिस पा सकते हैं. इससे शारीरिक और मानसिक थकान दूर होती है.

कूलिंग ऑयल्स मसाज

गर्मी में दिमाग को ठंडा रखने के लिए कूलिंग ऑयल्स से मसाज करानी चाहिए. इसके लिए आप मार्केट में मिलने वाले ऑयल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. ठंडे तेज से मसाज करने से ठंडक महसूस होती है और तनाव भी दूर होता है.

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement