Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

Live डिबेट में बोलने का नहीं मिला मौका तो महिला करने लगी डांस, वायरल हुआ वीडियो

महिला ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए बीच में ही खड़े होकर डांस करना शुरू कर दिया.

Live डिबेट में बोलने का नहीं मिला मौका तो महिला करने लगी डांस, वायरल हुआ वीडियो
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे न्यूज चैनल पर लाइव डिबेट शो के दौरान बनाया गया है. वहीं इस वीडियो को देखने के बाद लोग आपकी हंसी को रोक नहीं पा रहे हैं. ऐसे में आपके मन में भी यह सवाल जरूर आया होगा कि डिबेट शो में ऐसा क्या हुआ जिसे देख लोग ठहाके लगाने लगे? दरअसल वायरल वीडियो में बतौर पैनलिस्ट को बोलने का मौका नहीं दिया गया तो उसने लोगों को अपनी आवाज सुनाने के लिए हैरान कर देने वाली हरकत कर डाली. यही कारण है कि अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

महिला पैनलिस्ट को लाइव डिबेट के दौरान बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा था. इसके चलते महिला ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए बीच में ही खड़े होकर डांस करना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं, इस दौरान महिला अजीबोगरीब चेहरे भी बनाने लगी. 

ये भी पढ़ें- Video: 3 साल की बच्ची की तोतली आवाज के करोड़ों लोग हुए फैन, Bollywood Stars भी बना चुके हैं रील

बता दें कि डिबेट के दौरान जब भी महिला बोलने की कोशिश करती, समाचार एंकर और बहस में भाग लेने वाले दूसरे गेस्ट उसे रोक दिया करते. इसके चलते महिला ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लाइव डिबेट के बीच में ही खड़े होकर डांस करना शुरू कर दिया. वहीं अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 

 

वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है जिसे अब तक 36 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. साथ ही हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. यूजर इस वीडियो पर बेहद मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कोई बोल रहा है कि यह ध्यान आकर्षित करने का सही तरीका है तो किसी ने महिला कि तुलना नोरा फतेही से कर डाली है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement