Advertisement

'इश्कबाज' टीचर को बीच सड़क पर बनाया मुर्गा, कान पकड़कर करवाया उठक-बैठक, वीडियो वायरल

बिहार के सिवान में एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक टीचर से लोग बीच सड़क पर कान पकड़कर उठक-बैठक करवा रहे हैं. टीचर एक छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोप है...

'इश्कबाज' टीचर को बीच सड़क पर बनाया मुर्गा, कान पकड़कर करवाया उठक-बैठक, वीडियो वायरल

बीच सड़क पर हुई इश्कबाज टीचर की पिटाई

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: बिहार के सिवान से एक 'इश्कबाज' टीचर का वीडियो वायरल हो रहा है. इसे बीच सड़क पर कान पकड़कर उठक-बैठक कराया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि इस टीचर ने अपने ही स्टूडेंट को प्रपोज किया था. जिसके बाद गुस्साए युवकों ने बीच सड़क इस टीचर से उठक-बैठक करवाया.

बताया जा रहा है कि यह वीडियो सिवान जिले के महाराजगंज थाने का है. वीडियो में दिख रहा का नाम सतेन्द्र प्रसाद बताया जा रहा है. सतेन्द्र गौर गांव का रहने वाला है.

सतेन्द्र प्रसाद इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स को पढ़ाता है. जिस कोचिंग में सतेन्द्र प्रसाद पढ़ाता है उसी कोचिंग की एक छात्रा पर उसका दिल आ गया. सतेन्द्र ने छात्रा को अपने प्यार का इजहार किया. जब छात्रा इसके लिए राजी नहीं हुई तो सतेन्द्र ने उसके साथ छेड़खानी की. 

यह भी पढ़ें, चोर पकड़ने यूपी से पटना गई पुलिस की पिटाई, दारोगा का सिर फटा, कुत्ते से कटवाया!

जब इसकी जानकारी अन्य युवकों को लगी तो वे आक्रोशित हो गए. युवकों ने बाइक से जा रहे सतेन्द्र को घेर लिया. उन्होंने बीच सड़क पर सतेन्द्र को मुर्गा बनाया और कान पकड़कर उठक-बैठक करवाया.

वीडियो में आरोपी गिड़गिड़ाता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी इस टीचर ने किसी छात्रा के साथ छेड़खानी की थी.

नोट: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि नहीं डीएनए हिन्दी  करता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement