Advertisement

Delhi Crime News: दिल्ली में जवान ने अपने 3 साथियों को गोली मारी, 2 की मौत

Delhi Crime News: दिल्ली के हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में सिक्किम पुलिस के एक जवान ने अपने 3 साथियों को गोली मार दी.  2 जवान की मौके पर ही मौत हो गई. एक की हालत गंभीर है उसका इलाज चल रहा है...

Delhi Crime News: दिल्ली में जवान ने अपने 3 साथियों को गोली मारी, 2 की मौत

दिल्ली जल बोर्ड

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां सिक्किम पुलिस के एक जवान ने अपने तीन साथियों को गोली मार दी. दो की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि तीसरे की हालत गंभीर है. सिक्किम पुलिस के ये जवान दिल्ली के हैदरपुर के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पोस्टेड थे.

बताया जा रहा है कि दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थिति हैदरपुर वाटर प्लांट में सिक्किम पुलिस के जवान पोस्टेड हैं. वहां एक जवान की अपने साथियों झड़प हो गई. इस दौरान एक जवान ने अपने 3 साथियों को गोली मार दी. इस हादसे में उसके 2 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा जवान अस्पताल में भर्ती है.

यह भी पढ़ें, दिल्ली में लिव-इन पार्टनर ने 14 बार जबरन कराया अबॉर्शन, महिला ने की खुदकुशी

सूत्रों का कहना है कि जब हैदरपुर वाटर प्लांट में गोलियों की आवाज सुनाई दी तो हड़कंप मच गया. प्लांट के अन्य कर्मचारियों ने जब 3 जवानों को घायल देखा तो तुरंत दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभी तक झगड़ा के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

यह भी पढ़ें, राजधानी दिल्ली में 'खूनी रोड रेज', सिर्फ स्कूटी छूने पर की शख्स की हत्या

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement