Advertisement

राजस्थान में कोर्ट में गैंगवार, हरियाणा के गैंगस्टर संदीप सेठी को गोलियों से भून डाला

राजस्थान के नागौर जिले में कोर्ट में दिनदहाड़े गैंगस्टर संदीप सेठी को बदमाशों ने गोलियों से भून डाला. पढ़ें दामोदर ईनाणिया की रिपोर्ट... 

राजस्थान में कोर्ट में गैंगवार, हरियाणा के गैंगस्टर संदीप सेठी को गोलियों से भून डाला

संदीप सेठी हत्याकांड

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: राजस्थान के नागौर कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है. यहां गैंगस्टर संदीप सेठी पर 9 राउंड गोलियां चलाई गईं. संदीप सेठी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस ताबड़तोड़ गोलीबारी में संदीप के दो साथी रवि पुनिया और धर्मवीर पुनिया भी घायल हो गए. इस हमले में एक वकील के घायल होने की भी खबर आ रही है.

नागौर में दिनदहाड़े कोर्ट के बाहर हुई इस घटना से पूरे शहर में दहशत फैल गई है. हमले के बाद आरोपी भागने में भी सफल रहे. हालांकि, पुलिस ने पूरे जिले की नाकाबंदी कर रखी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के कई आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए. 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपराधियों ने चंद मिनटों में इस घटना को अंजाम दिया और वहां से निकल लिए. संदीप सेठी के दोनों सहयोगियों की इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

यह भी पढ़ें, हैवानियत: बेटी की दूसरी शादी करने पर नाक, कान काटकर अपने साथ लेते गए हमलावर

पुलिस इस घटना को गैंगवार से जोड़कर देख रही है. संदीप सेठी हरियाणा का बड़ा गैंगस्टर है. नागौर के एक हत्याकांड में मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई थी. कुछ समय पहले ही उसे जमानत मिली थी और वह आज कोर्ट में पेशी पर आया हुआ था.

यह भी पढ़ें, किस्त में देरी पर किसान की प्रेग्नेंट बेटी को ट्रैक्टर से रौंदा, एक साथ गईं 2 जानें!

पुलिस ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही हमने पूरे जिले की नाकाबंदी करवा दी है. हम सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को धर-दोबाचा जाएगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement