Advertisement

Weather Update: दिल्ली समेत इन राज्यों में लू का अलर्ट, गर्मी से फिलहाल राहत के नहीं आसार 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर भारत में अगले 5 दिन तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं.  

Weather Update: दिल्ली समेत इन राज्यों में लू का अलर्ट, गर्मी से फिलहाल राहत के नहीं आसार 
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में प्रचंड गर्मी और लू  (heat Wave) का प्रकोप जारी है. तेज गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक अगले पांच दिन तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है. यूपी के कई शहरों में पारा 40 डिग्री को पार कर गया है.  

आईएमडी ने जारी किया अलर्ट  
आईएमडी ने मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दक्षिण पंजाब, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में लू चलने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश, जम्मू और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी हुई है.  

यहां होगी बारिश  
अगले 24 घंटों के दौरान, हिमाचल प्रदेश, असम, सिक्किम आदि राज्यों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.  

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

और भी पढ़ें-

Exclusive: लाउडस्पीकर पर अज़ान विवाद पर फिर बोले Sonu Nigam, पद्मश्री पाकर हुए गदगद
Kacha badam सिंगर से मुफ्त में बनवाया वीडियो, अभी तक नहीं दिए पैसे

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement