Advertisement

VHP और बजरंग दल ने काशी के घाटों पर लगाए पोस्टर, गैर हिंदुओं को दी चेतावनी

VHP और बजरंग दल की ओर से लगाए गए इन पोस्टरों में लिखा है कि गैर हिन्दू काशी के घाटों से दूर रहें और "यह चेतावनी है, अनुरोध नहीं."

VHP और बजरंग दल ने काशी के घाटों पर लगाए पोस्टर, गैर हिंदुओं को दी चेतावनी

Image Credit- Special Arrangements

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: विश्व हिन्दू परिषद (VHP) और बजरंग दल (Bajrang Dal) ने पोस्टर लगाकार गैर हिंदुओं से काशी के गंगा घाटों से दूर रहने को कहा है. इन पोस्टर्स के बारे में बजरंग दल के काशी महानगर संयोजक निखिल त्रिपाठी रुद्र ने मीडिया को बताया कि गैर-हिन्दू गंगा घाटों की पवित्रता का उल्लंघन करते हैं इसलिए यह चेतावनी दी गई है.

पोस्टरों पर बड़े अक्षरों में लिखा है-'प्रवेश प्रतिबंधित- गैर हिन्दू.'

इनमें यह भी लिखा है, "मां गंगा, काशी के घाट और मंदिर सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति, श्रद्धा और आस्था के प्रतीक हैं तथा जिनकी आस्था सनातन धर्म में हो उनका स्वागत है, अन्यथा यह क्षेत्र पिकनिक स्थल नहीं है."

VHP और बजरंग दल काशी की ओर से लगाए गए इन पोस्टरों में लिखा है कि गैर हिन्दू काशी के घाटों से दूर रहें और "यह चेतावनी है, अनुरोध नहीं."

निखिल त्रिपाठी रुद्र ने इस संबंध में कहा, "हम गैर सनातनी और विधर्मियों को कड़ी चेतावनी देते हैं कि गंगा घाट और मंदिरों से दूर रहें. ऐसे विधर्मी लोग घाटों पर मदिरा और मांस का सेवन करते हैं. अभी हाल ही में गंगा घाट पर बियर पीती हुई लड़कियों की तस्वीर वायरल हुई थी. गंगा के घाट और मंदिर सनातनियों की आस्था के प्रतीक हैं. यह कोई पिकनिक क्षेत्र नहीं है. यदि ऐसा कोई भी विधर्मी घाट पर दिखता है तो हम उसको पकड़कर पुलिस के हवाले करेंगे." (इनपुट- PTI)

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement