Advertisement

Petrol Diesel Price: आपके शहर में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, यहां चेक करें

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Petrol Diesel Price: आपके शहर में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, यहां चेक करें
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आम आदमी के लिए राहतभरी खबर है. पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम में आज भी इजाफा नहीं हुआ है. 6 अप्रैल को आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105 रुपये प्रति लीटर हैं वहीं डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

क्या है आपके शहर में पेट्रोल डीजल का रेट?

1. दिल्ली पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर
2.  मुंबई पेट्रोल 120.51 रुपये और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर

3.   चेन्नई पेट्रोल 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर
4.  कोलकाता पेट्रोल 115.12 रुपये और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर

5. नोएडा में पेट्रोल 105.47 रुपये और डीजल 97.03 रुपये प्रति लीटर
6. लखनऊ में पेट्रोल 105.25 रुपये और डीजल 96.83 रुपये प्रति लीटर

7.  पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपये प्रति लीटर
8. . पटना में पेट्रोल 116.23 रुपये और डीजल 101.06 रुपये प्रति लीटर

दिल्ली-NCR समेत देशभर में महंगाई की डबल मार, PNG के बाद महंगी हुई CNG, जानें आपके शहर में क्या है रेट

 22 मार्च के बाद अचानक बढ़ी थी दरें

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 15 अप्रैल 2022 को पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल  96.67 रुपये प्रति लीटर ब‍िक रहा है. 22 मार्च के बाद से महज 15 दिन के भीतर ही पेट्रोल और डीजल के रेट में लगभग 10 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. पेट्रोल के अलावा सीएनजी और पीएनजी भी महंगी हुई है जिसकी वजह से आम आदमी की जेब पर असर पड़ रहा है.

दिल्ली-NCR में PNG के दाम में 4.25 रुपये की बढ़ोतरी, 15 दिन में तीसरी बार कीमतों में इजाफा

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement