Advertisement

दिल्ली में Hotel और रेस्टोरेंट हो सकते हैं बंद, DDMA लगा सकता है ये पाबंदियां

खबरों के मुताबिक दिल्ली में Lockdown नहीं लगेगा लेकिन DDMA कोविड के कारण नए प्रतिबंध लागू कर सकता है.

दिल्ली में Hotel और रेस्टोरेंट हो सकते हैं बंद, DDMA लगा सकता है ये पाबंदियां
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कोविड (Covid) के बढ़ते मामलों के बीच आज फिर DDMA की बैठक हुई है. इस बैठक को लेकर बड़ी खबर ये है कि DDMA ने दिल्ली में लॉकडाउन (Lockdown) नहीं लगाने का फैसला किया है. वीकेंड कर्फ्यू के बाद लॉकडाउन लगने की आशंका को DDMA ने खारिज कर दिया है. हालांकि कोविड केसों की बढ़ोतरी को देखते हुए नये प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं. 

DDMA लागू कर सकता है नए प्रतिबंध 

दिल्ली में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए DDMA ने आज बैठक की है. ये माना जा रहा है कि इस बैठक में एक बार फिर नए प्रतिबंध लगाने पर सहमति बन गई है. वहीं नए प्रतिबंधों की बात करें तो सूत्रों के मुताबिक रेस्तरां और होटल में खाने की सुविधाओं पर रोक लग लगाई जा सकती है. हालांकि Take Way की सुविधा जारी रह सकती है. 

बंद हो सकते हैं बार

सूत्रों के मुताबिक बढ़ते कोविड केसों के संबंध में DDMA बैठक के बाद बार के संचालन पर पाबंदी लगा सकता है और इन्हें कोविड के कारण बंद किया जा सकता है. गौरतलब है कि कोविड के बढ़ते मामलों के कारण ही दिल्ली में नाइट कर्फ्यू और वीकेंड कर्फ्यू का प्रावधान लागू है. इसके अलावा दफ्तरों में भी वर्क फ्रॉम होम का प्रावधान जारी कर दिया गया है. वहीं कोविड की बात करें तो आज भी दिल्ली में 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 8 महीने बाद कोविड एक बार फिर दिल्ली में रफ्तार पकड़ने लगा है. इसके चलते ही लॉकडाउन लगने की संभावनाएं बढ़ गईं थीं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement