Advertisement

PM Modi Oath: नरेंद्र मोदी तीसरी बार PM पद की लेंगे शपथ, कैबिनेट में इन नए नेताओं को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

PM Modi Oath Ceremony: मोदी की 3.0 सरकार शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोर शोर से चल रही है. तीसरी बार नरेंद्र मोदी पीएम मोदी बनेंगे. इसके साथ ही उनके कैबिनेट में नये चेहरे नजर आ सकते हैं.

Latest News
PM Modi Oath: नरेंद्र मोदी तीसरी बार PM पद की लेंगे शपथ, कैबिनेट में इन नए नेताओं को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
Add DNA as a Preferred Source

PM Modi Oath Ceremony And Cabinet नरेंद्र मोदी अपनी 3.0 की सरकार बनाने जा रहे हैं. आज शपथ ग्रहण की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार PM पद की शपथ लेंगे. हालांकि इस बार उनकी सरकार गठबंधन के साथ होगी. ऐसे में कैबिनेट में राजनाथ, अमितशाह समेत दूसरे दलों के नेता भी नजर आ सकते हैं. इन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. 

यह भी पढ़ें-Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज मोदी का शपथ समारोह, कई रास्ते रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

कैबिनेट में राजनाथ और शाह का भी बदल सकता है मंत्रालय

2024 से लेकर 2019 की मोदी सरकार में अहम मंत्रालय अमित शाह से लेकर राजनाथ समेत दूसरे दिग्गज भाजपा नेताओं पर रहे हैं, लेकिन इस कैबिनेट में मंत्रालय की तस्वीर बदल सकती है. इसमें जहां कुछ नये नेताओं को मंत्रालय सौंपा जाएगा तो वहीं राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत भाजपा के दूसरे नेताओं के मंत्रालय बदले जा सकते हैं. 

बिजेपी के पाले में आ सकते हैं ये मंत्रालय

नई सरकार में एनडीए के अलग अलग दलों की हिस्सेदारी को लेकर अंदरखाने बातचीत चल रही है. इसमें राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा, एकनाथ शिंदे, एन चंद्रबाबू नायडू और नीतिश कुमार समेत दूसरे सहयोगी नेताओं के बीच बातचीत चल रही है. हालांकि किस को कौन सा मंत्रालय मिलेगा. यह अभी तय नहीं हुआ है. 

यह भी पढ़ें- PM Modi Oath Ceremony: 9 जून को पीएम मोदी शाम 7.15 बजे लेंगे शपथ, तारीख और समय आज ही नोट कर लें

भाजपा के पास रहेंगे ये मंत्रालय

सूत्रों की मानें तो भाजपा अपने पास खास मंत्रालय रख सकती हैं. इनमें रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय से लेकर विदेश मंत्रालय तक शामिल हैं. वहीं कैबिनेट मंत्रीमंडल में शिवराज सिंह, ​बसवराज बोम्मई, मनोहर लाल खट्टर को भी जगह दी जा सकती है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement