Advertisement

PM Modi Oath Ceremony: 9 जून को पीएम मोदी शाम 7.15 बजे लेंगे शपथ, तारीख और समय आज ही नोट कर लें 

PM Modi Oath Ceremony: पीएम नरेंद्र मोदी 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में शपथ समारोह होगा. 

Latest News
PM Modi Oath Ceremony: 9 जून को पीएम मोदी शाम 7.15 बजे लेंगे शपथ, तारीख और समय आज ही नोट कर लें 

पीएम मोदी का शपथ ग्रहण

Add DNA as a Preferred Source

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को राष्ट्रपति से मुलाकात की थी जिसके बाद उन्हें सरकार बनाने का न्योता मिला है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम को दही-शक्कर खिलाकर नई सरकार गठन के लिए शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. राष्ट्रपति भवन में रविार 9 जून को शाम 6 बजे से 9 बजे तक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा. इस कार्यक्रम में देश-विदेश के दिग्गज मेहमान शिरकत करेंगे. इसके लिए तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं. खबर है कि पीएम के अलावा कुछ चुनिंदा मंत्री भी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. 

9 जून  को लेंगे पद की शपथ 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान समेत कई और देशों के राष्ट्राध्यक्षों को न्योता दिया गया है. इसके अलावा कई और देशों के प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद कहा कि 9 जून की शाम को शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा. उन्होंने कहा, 'मैं देशवासियों को यकीन दिलाना चाहता हूं कि अगले 5 साल भी हम उसी रफ्तार और पूरी निष्ठा से आपकी सेवा करेंगे, जैसे पिछले 10 सालों से करते रहे हैं.'


यह भी पढ़ें: अयोध्या में BJP ने देखा हार का मुंह, 2200 दुकानें, 800 घर, 30 मंदिर, 9 मस्जिद, राम मंदिर तो नहीं है वजह ?


राष्ट्रपति भवन में जोर-शोर से चल रही हैं तैयारियां 
4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आए हैं और इसके साथ ही राष्ट्रपति भवन में जोर-शोर से तैयारियों का दौर जारी है. एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला है और सहयोगी दलों ने भी अपना समर्थन पीएम मोदी को सौंप दिया है. शपथ ग्रहण के आयोजन के लिए 5 से 9 जून तक राष्ट्रपति भवन को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है. हाई प्रोफाइल कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली में भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है. 


यह भी पढ़ें: नई सरकार बनाने से पहले PM Modi का विपक्ष पर तंज, नए सांसदों को दी ये नसीहत 


मंत्रिमंडल पर रहेगी नजर 
पीएम नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन रहे हैं. सांसदों के साथ बैठक में पीएम ने कहा था कि न्यूज चैनल पर रोज ही विभाग बांटे जा रहे हैं और मंत्री बनाए जा रहे हैं. उन्होंने सांसदों से कहा कि मेरा सुझाव है कि आप लोग इसमें न पड़ें. देश ब्रेकिंग न्यूज के हिसाब से नहीं चल सकता है.  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement