Advertisement

बुजुर्ग महिला ने राहुल गांधी के नाम की अपनी संपत्ति, बताई यह वजह

सरकारी स्कूल की शिक्षिका रहीं मुन्जियाल ने कहा कि गांधी परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक, हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है.

बुजुर्ग महिला ने राहुल गांधी के नाम की अपनी संपत्ति, बताई यह वजह

बुजुर्ग महिला ने राहुल गांधी के नाम की अपनी संपत्ति

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तराखंड में देहरादून निवासी एक बुजुर्ग महिला ने सोमवार को अपनी सारी संपत्ति कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नाम कर दी. बुजुर्ग महिला ने इससे संबंधित वसीयतनामा अदालत में पेश किया है. वसीयतनामा में अपनी संपत्ति का पूरा ब्यौरा देते हुए 80 वर्षीय पुष्पा मुन्जियाल ने न्यायालय से अनुरोध किया कि उनके बाद उनकी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक राहुल गांधी को सौंप दिया जाए.

देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बताया कि बाद में मुन्जियाल ने संपत्ति का वसीयतनामा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर सौंप दिया.

पढ़ें- Karauli में जज्बा दिखाने वाले कांस्टेबल नेत्रेश शर्मा होंगे प्रमोट

पूर्व में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका रहीं मुन्जियाल का कहना है कि उन्होंने राहुल गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित होने के कारण अपनी संपत्ति उनके नाम की है. मुन्जियाल ने कहा कि गांधी परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक, हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है.

पढ़ें- कौन हैं Vinay Mohan Kwatra? हर्षवर्धन श्रृंगला के बाद संभालेंगे विदेश सचिव का पद

उन्होंने कहा, ''चाहे इंदिरा गांधी हों या चाहे राजीव गांधी, उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी जबकि सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित कर दिया है.'' बुजुर्ग महिला ने यह भी कहा कि उनके पिता के देश के प्र​थम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से भी करीबी संबंध रहे थे। जीवन भर अविवाहित रहीं मुन्जियाल फिलहाल देहरादून के प्रेमधाम वृद्धाश्रम में रह रही हैं.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement