भारत
Rajiv Gandhi Birth Anniversary : आज राजीव गांधी की जयंती के मौके पर राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर किया है और इसके साथ भावुक कर देने वाला मैसेज भी लिखा है.
डीएनए हिंदी: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 78वीं जयंती (Rajiv Gandhi birth anniversary) है. इस मौके पर कांग्रेस अपने नेता को याद कर रही है तो वहीं राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए एक भावुक करने वाला वीडियो शेयर किया है.इससे पहले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने राजीव गांधी के समाधि स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की.
राहुल ने इस वीडियो के साथ पिता को किया याद
राजीव गांधी की जन्मजयंती पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उन्हें याद करते हुए कुछ इस तरह अपनी भावनाओं को बयां किया कि कोई भी इमोशनल हो जाए. उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उनकी अपने पिता राजीव गांधी के साथ बचपन से लेकर बड़े होने तक की कई सारी यादें हैं. इस वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'पापा, आप हर पल मेरे साथ, मेरे दिल में हैं. मैं हमेशा प्रयास करूंगा कि देश के लिए जो सपना आपने देखा, उसे पूरा कर सकूं.'
ये भी पढ़ें- Janamashtmi 2022: मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में हादसा, दम घुटने से 2 की मौत, कई घायल
पापा, आप हर पल मेरे साथ, मेरे दिल में हैं। मैं हमेशा प्रयास करूंगा कि देश के लिए जो सपना आपने देखा, उसे पूरा कर सकूं। pic.twitter.com/578m1vY2tT
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 20, 2022
कांग्रेस नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि
वहीं कांग्रेस पार्टी के नेता देशभर में अपने दिवंगत नेता को याद करते हुए उन्हें अपनी ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं. कांग्रेस पार्टी के ट्विटर हैंडल पर भी राजीव गांधी को याद करते हुए संदेश लिखा गया है, 'भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर हम उन्हें शत शत नमन करते हैं. साथ ही एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया है, ' वो भारत के लाल थे,राजीव उनका नाम.अपने दृढ़ इरादों से, बढ़ाया भारत मां का मान.
ये भी पढ़ें- Earthquake: नेपाल से लेकर UP तक भूकंप के झटकों से हिली धरती, उत्तराखंड में फटा बादल
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.