Advertisement

INLD Leader Nafe Singh Murder: कौन थे INLD नेता नफे सिंह जिनकी हुई सरेआम हत्या, 2 बार रहे विधायक 

INLD Leader Nafe Singh Murder: हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल से जुड़े नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सरे आम हुए इस हत्याकांड से प्रदेश की राजनीति में भी उबाल आ गया है. 

Latest News
INLD Leader Nafe Singh Murder: कौन थे INLD नेता नफे सिंह जिनकी हुई सरेआम हत्या, 2 बार रहे विधायक 

Nafe Singh Rathee Murder

Add DNA as a Preferred Source

हरियाणा के बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायर उनकी हत्या कर दी. राठी प्रदेश के बड़े नेताओं में शुमार किए जाते थे. वह दो बार विधायक रहे जबकि दो बार बहादुरगढ़ नगर परिषद से  चैयरमैन भी चुने गए थे. घटना बराही फाटक के पास हुई, जहां ताबड़तोड़ फायरिंग में आईएनएलडी लीडर के साथ उनके एक सुरक्षाकर्मी की भी मौत हो गई. इस घटना पर प्रदेश की राजनीति में भी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. हत्याकांड की निंदा करते हुए कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था का राज पूरी तरह से खत्म हो गया है. 

नफे सिंह राठी प्रदेश के कद्दावर नेताओं में थे शुमार 
नफे सिंह राठी का जन्म 22 फरवरी 1958 को झज्जर जिले के बहादुरगढ़ इलाके के गांव जटवाड़ा में हुआ था. बहादुरगढ़ के आसपास के इलाके में वह बडे़ नेताओं में शुमार किए जाते थे. बहादुरगढ़ नगर परिषद से 2 बार चैयरमेन रहे. इसके बाद उन्होंने प्रदेश (Haryana) की राजनीति में कदम रखा और बहादुरगढ़ विधानसभा से विधायक पद के लिए चुनाव लड़ा. 1996 और 2000 के प्रदेश चुनाव में 2 बार विधायक चुने गए. वर्तमान में वह कुश्ती संघ (भारतीय स्टाइल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे.

यह भी पढ़ें: संदेशखाली जा रही फैक्ट फाइंडिंग टीम और HC के पूर्व CJI को पुलिस ने रोका  

जमानत पर बाहर चल रहे थे राठी 
नफे सिंह राठी जब विधायक नहीं भी रहे, तब भी वह सत्ता के गलियारों में किसी न किसी तौर पर सक्रिय रहते थे. प्रदेश के पूर्व मंत्री मांगेराम राठी के पुत्र जगदीश नंबरदार ने 11 जनवरी 2023 को आत्महत्या कर ली थी. नंबरदार के भाई ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप राठी पर लगाया था. वह इस मामले में जमानत पर बाहर चल रहे थे. उन्होंने नंबरदार परिवार पर प्रताड़ित करने और डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया था. अब अचानक हुई इस हत्या ने लोगों को सकते में डाल दिया है. 

यह भी पढ़ें: Modi सरकार के मजबूत सिपाही जिनके भरोसे BJP ने रखा मिशन 370 का लक्ष्य

कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना 
कांग्रेस नेताओं ने खुले आम हुई इस हत्याकांड को लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने ट्वीट कर हत्या पर शोक जताया. कुमारी शैलजा ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है और अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं. उन्होंने दुख की इस घड़ी में नफे सिंह राठी के परिवार के लिए संवेदना जताई है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement