Advertisement

Rape Crime: पत्नी के सामने किया रेप फिर धर्म बदलने के लिए ब्लैकमेल करने का केस, कर्नाटक से हैरान करने वाला मामला 

Karnataka Rape Crime: कर्नाटक में एक महिला ने हैरान करने वाला आरोप लगाया है. महिला ने दावा किया है कि आरोपी ने अपनी पत्नी के सामने उसका रेप किया और फिर इस्लाम अपनाने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था. 

Latest News
Rape Crime: पत्नी के सामने किया रेप फिर धर्म बदलने के लिए ब्लैकमेल करने का केस, कर्नाटक से हैरान करने वाला मामला 

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने धर्म परिवर्तन और लव जिहाद का मुद्दा उठाया था. चुनावी मौसम में ही ऐसा एक और हैरान करने वाला केस सामने आया है. एक 28 साल की महिला ने पुलिस में एक कपल और 7 अन्य लोगों के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन कराने के लिए दबाव डालने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपी ने अपनी पत्नी के सामने उसका रेप किया था और फिर तस्वीरों और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रहा था. 

धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का लगाया आरोप
कर्नाटक के बेलगावी से यह केस सामने आया है. 28 वर्षीय महिला का कहना है कि आरोपी रफीक ने अपनी पत्नी के सामने उसका रेप (Rape) किया और फिर उसकी निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा. इतना ही नहीं उसने बुर्का पहनने और इस्लाम अपनाने के लिए दबाव भी बना रहा था.

यह भी पढ़ें: 60 साल में एक भी आदिवासी को राष्ट्रपति नहीं बना सकी कांग्रेस- PM

पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे बार-बार माथे पर कुमकुम लगाने से मना करता था और बुर्का पहनने के लिए दबाव बनाता था. पुलिस ने कपल के अलावा 7 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. बेलगावी के एसपी ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी रफीक, उसकी पत्नी समेत 7 लोगों पर केस दर्ज किया गया है.


यह भी पढ़ें: 'ये आपका मंगलसूत्र तक बेच देंगे',पीएम मोदी के बयान पर भड़का विपक्ष, राहुल गांधी ने किया पलटवार 


डीएनए हिंदी का मोबाइल एप्लिकेशन Google Play Store से डाउनलोड करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement